Armaan Malik ने की हैं तीन शादियां, पायल-कृतिका से पहले थी एक और बीवी, इस वजह से हो गया तलाक

Armaan Malik Three Marriage: यूट्यबर अरमान मलिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब लेटेस्ट ब्लॉग में पायल ने बताया कि अरमान ने कुल तीन शादियां की थी. एक साथ उनकी नहीं बनी, इसलिए दोनों का तलाक हो गया था.

Armaan Malik Three Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. एक्टर की दो पत्नियां पायल और कृतिका है, जो यूट्यूब पर काफी फेमस है. मलिक फैमिली ब्लॉग्स के जरिये अपनी डे-टूडे लाइफ की जानकारी शेयर करते रहते हैं, जिसपर मिलियन्स में व्यूज भी आते हैं. हाल ही में उनकी दोनों पत्नियों ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. हालांकि ये फैंमिली किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाती है.

अरमान मलिक ने की है तीन शादियां

अब मलिक फैमिली के लेटेस्ट ब्लॉग से खुलासा हुआ है कि अरमान ने पायल और कृतिका से पहले भी एक शादी की थी. जब वह महज 17 साल के थे. हालांकि बाद में दोनों की नहीं बनी और उनका तलाक हो गया. दरअसल पायल कुछ कमेंट्स का जवाब दे रही होती हैं, इसमें वह कहती है कि कुछ लोग हमारी फैमिली में फूट डालो और राज करो की नीति फॉलो कर रहे हैं. तो मैं आपको बता दूं कि जी हां अरमान जी ने तीन शादियां की है.

क्या है अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम

पायल कहती हैं कि अरमान की शादी 17 साल की उम्र में हुई थी. हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया. हमारे पास जो कुछ भी उस वक्त था, हमने सबकुछ दे दिया और मामला उस समय हमेशा के लिए खत्म हो गया. आज मेरा अरमान के साथ नहीं बनेगा, तो मैं भी चली जाऊंगी. जिसके बाद कृतिका कहती हैं कि मुझे भी अच्छा नहीं लगेगा, तो मैं भी तलाक दे दूंगी. बता दें कि अरमान की पहली पत्नी का नाम सुमित्रा है और उनसे यूट्यूबर के दो बच्चे भी हैं.

Also Read: उर्फी जावेद से तुलना किये जाने पर मनीषा रानी का आया रिएक्शन, कहा- मैं उनके जैसी बिल्कुल नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >