टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन अफवाहों पर रिएक्ट किया. जिनमें उनका नाम मौनी रॉय के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल एक पपराजी इंस्टाग्राम पेज ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि सूरज नांबियार संग कथित तलाक के बाद मौनी, अर्जुन को डेट कर रही हैं.
Team Issues Statement On Mouni-Arjun Dating Rumors: मौनी और अर्जुन की डेटिंग रूमर्स पर एक्टर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट
रूमर्स पर फुलस्टॉप लगाते हुए अर्जुन बिजलानी की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया और इन सभी दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. बयान में कहा गया, "प्रिय क्लिकबेट पेज, 15 साल से ज्यादा पुरानी दोस्ती को सिर्फ एक सनसनीखेज हेडलाइन के लिए अफेयर का नाम देना सही नहीं है. कई बार लोग मुश्किल दौर से गुजर रहे अपने दोस्तों का साथ देने के लिए उनके साथ खड़े होते हैं. हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देना जरूरी नहीं होता. अगर खबर पोस्ट करने से पहले थोड़ी-सी फैक्ट-चेकिंग कर ली जाए, तो ऐसी गलतफहमियों से बचा जा सकता है."
अर्जुन बिजलानी की टीम ने क्या कहा
अर्जुन बिजलानी की टीम ने आगे लिखा, "यह देखकर निराशा होती है कि कुछ पेज मनोरंजन के नाम पर पूरी तरह निराधार खबरें चला रहे हैं. किसी महिला और पुरुष की हर मुलाकात को प्रेम संबंध का नाम देना सही नहीं है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी भी न्यूज को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें. बिना तथ्यों के ऐसी खबरें लोगों की पर्सनल लाइफ में दखल देती है और बेवजह भ्रम पैदा करती हैं. जिम्मेदार पत्रकारिता भरोसा बनाती है, जबकि क्लिकबेट सिर्फ सनसनी फैलाता है."
Krystle D'Souza On Mouni Roy-Arjun Bijlani Dating Rumors: मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की डेटिंग रूमर्स पर क्या बोली क्रिस्टल डिसूजा
मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी वाले पोस्ट पर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "ये क्या बकवास है? सिर्फ व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देते हैं."अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की दोस्ती कोई नई नहीं है. दोनों एक-दूसरे को 15 साल से ज्यादा समय से जानते हैं. दोनों ने एकता कपूर के शो नागिन में साथ काम किया था.
ये भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी 'चांद मेरा दिल'? इस वीकेंड OTT पर घर बैठे देखें अनन्या पांडे की फिल्म
