द कपिल शर्मा शो में पीकर टल्ली हो गई अर्चना पूरन सिंह… हाउस हेल्प को घर ले जाने के लिए किया गया फोन, VIDEO

द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हम देख सकते हैं कि नावेद अर्चना पूरन सिंह के घर प्रैंक कॉल करते हैं, जिसे सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं.

द कपिल शर्मा शो दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है. शो में हर हफ्ते कई नये कलाकार आते हैं, जिसके साथ कपिल शर्मा ढेर सारी मस्ती करते हैं. अपकमिंग एपिसोड में देश के फेमस आरजे गेस्ट के रूप में आये थे. यहां आरजे नावेद ने अर्चना पूरन सिंह के घर पर लाइव प्रैंक कॉल किया. जिसे सुनकर सभी हक्के-बक्के रह गये और जोर-जोर से हंसने लगे. यह एपिसोड शनिवार को सोनी पर प्रसारित किया जाएगा.

अर्चना के घर प्रैंक कॉल

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शो में आये सभी आरजे के साथ मजाक कर रहे हैं. कुछ समय बाद, कपिल शर्मा आरजे नावेद से अर्चना की हाउस हेल्प भाग्यश्री को प्रैंक कॉल करने के लिए कहते हैं कि ”अर्चना यहां पीकर टल्ली पड़ी है, आप जल्दी यहां आओ और लेकर जाओ”. यह बात सुनकर भाग्यश्री चिंतित हो जाती हैं और कहती हैं, ”नहीं, मेरी मैडम कभी ऐसा नहीं करती. वो तो पीती भी ही नहीं हैं”. आपको बता दें कि लॉकडाउन के समय में अर्चना गौतम कई वीडियोज में अपने हाउस हेल्प के साथ वीडियोज बनाती रहती थी, जिससे उन्हें सभी जानने लगे.

अपने ऊपर किये गये जोक्स को कैसे लेती हैं अर्चना

2019 के एक इंटरव्यू में, अर्चना पूरन सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कैसे वह अपने ऊपर किये गए जोक्स को पॉजिटिविटी से लेती हैं. उन्होंने कहा था, “सेट पर हर कोई मेरा बहुत सम्मान करता है, जब भी वे एक चुटकुला सुनाते हैं, तो वे सीन्स के बीच में कहते हैं, ‘मैम, कृपया बुरा मत मानना, लेखक ने यह लिखा’ या ‘फ्लो-फ्लो में निकल गया और आकर मुझे गले लगा लेते हैं.” उन्होंने कहा, मैं भी कपिल को कहती हूं कि मुझे अपने ऊपर किये गए जोक्स का बुरा नहीं लगता है, मुझे पता रहता है, ये एक मजाक है और सभी कॉमेडी सर्कस के दिनों से मेरी टांग खींचते आ रहे हैं. उनका उद्देश्य दर्शकों को हंसाना है, इसलिए वे पूरी आजादी लेते हैं.”

Also Read: अजय देवगन नहीं बल्कि इस एक्टर पर था काजोल को क्रश? करण जौहर के खुलासे पर शर्म से लाल हो गई थी एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >