टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपनी हंसी को लेकर चर्चा में हैं. लोग उन्हें अक्सर उनकी जोरदार हंसी के लिए जानते हैं, लेकिन कई बार उन्हें इसी वजह से ट्रोल भी किया जाता है. हाल ही में उन्होंने इस पर खुलकर बात की और बताया कि वह इन सब बातों को कैसे संभालती हैं.
अपनी हंसी पर क्या बोलीं?
अर्चना पूरन सिंह ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह दिल से हंसती हैं और उन्हें इसमें कोई शर्म नहीं है. उनका मानना है कि हंसना गलत नहीं है, बल्कि यह जरूरी है कि आप सही समय पर हंसें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग सोचते हैं कि वह कहीं भी हंस देती हैं, लेकिन असल में वह कॉमेडी को समझकर सही जगह पर ही हंसती हैं.
एडिटिंग की वजह से हुआ गलत असर
उन्होंने बताया कि पहले के समय में, खासकर ‘कॉमेडी सर्कस’ के दौरान, शो की एडिटिंग ऐसी की जाती थी कि उनकी हंसी को कहीं भी जोड़ दिया जाता था. इस वजह से दर्शकों को लगता था कि वह बिना वजह भी हंस रही हैं, जबकि असल में ऐसा नहीं था.
अब क्या बदल गया है?
अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि अब टीवी शोज में एडिटिंग काफी बेहतर हो गई है. खासतौर पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में ऐसा नहीं होता और जो भी दिखाया जाता है, वह असली होता है.
अर्चना पूरन सिंह: “हंसते-हंसते पैसे कमा रही हूं”
उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि अगर वह हंसकर पैसे कमा रही हैं, तो इसमें बुरा क्या है? वह सच में कॉमेडी को एंजॉय करती हैं और दिल से हंसती हैं, इसलिए उन्हें यह काम बहुत पसंद है.
कब शुरू हुई थी उनकी ये पहचान?
अर्चना पूरन सिंह की हंसी सबसे पहले 1993 में Zee Horror Show में लोगों के ध्यान में आई थी. तब से लेकर आज तक उनकी हंसी उनकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले
