Anushka Sharma Net Worth: विराट कोहली के मुकाबले कितने करोड़ की मालकिन हैं अनुष्का शर्मा, जानें नेटवर्थ

Anushka Sharma Net Worth: अनुष्का शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. विराट संग शादी के बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मों से जरूर दूरी बना ली, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

Anushka Sharma Net Worth: 9 मार्च को हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के जीतने के बाद विराट ने अनुष्का को जाकर गले लगा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ और कपल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बी टाउन के सबसे पसंदीदा और मशहूर सेलिब्रिटी कपल में से एक है. इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है, तो आइये एक नजर अनुष्का के नेटवर्थ पर डालते हैं.

एक एड का 3 करोड़ लेती है अनुष्का

अनुष्का की कुल संपत्ति 255 करोड़ है. वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये लेती है और एक विज्ञापन के लिए 3 करोड़ तक की फीस लेती है. उनके के पास रेंज रोवर वोग है, जो लगभग ढाई करोड़ रूपये की है. इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, ऑडी क्यू8, बीएमडब्ल्यू 7 है. यह सभी कार लगभग 10 करोड़ के ऊपर है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

अनुष्का के पास है अपना प्रोडक्शन हाउस

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें पीकू, बैंड बाजा बारात, जीरो, परी, ऐ दिल है मुश्किल और काला शामिल है. हालांकि विराट संग शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिससे वह मुनाफा कमाती है. उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘क्लीन स्लेट’ फिल्म्स है. साथ ही वह एक क्लोदिंग ब्रांड की ओनर भी है और ऐड्स के जरिए भी वह बहुत कमाई करती है.

मशहूर क्रिकेटरों में विराट की नेटवर्थ सबसे अच्छी

विराट कोहली इंडियन क्रिकेटर और पूर्व में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं. फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक, विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ है. वर्ल्ड के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में विराट कोहली की नेटवर्थ सबसे अच्छी है. कोहली एक विज्ञापन का 7.5 करोड़ से 10 करोड़ तक फीस लेते है. इससे पता चलता है कि अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ विराट कोहली से कम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >