Anupamaa Spoiler Alert: बाबूजी की नाराजगी से टूटा बा का दिल, ऐसी हो गई हालत, अनुपमा ने सबकुछ संभाला

शो अनुपमा में नया ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा के कहने पर सारा परिवार शाह परिवार में रहने के लिए तैयार हो जाता है. इधर बाबूजी से बा माफी मांगती है, लेकिन बाबूजी उनसे कुछ नहीं कहते.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों एक मजेदार मोड़ पर आ गया है. काव्या का मास्टर प्लान सुनकर सारे घरवाले काफी शॉक्ड हो जाते है. वनराज को भी एक पल के लिए काव्या की बातों पर यकीन नहीं होता. अनुपमा के समझाने पर पूरा परिवार शाह परिवार में रहने के लिए तैयार हो जाता है.

अनुपमा का एपिसोड हर दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाबूजी की बातें सुनकर अनुपमा थोड़ा चौंक जाती है. अनुज उसे समझाता है कि अब उसे परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि सारा परिवार एक साथ एक छत के नीचे है. वह उसे यह भी बताता है कि अब समय आ गया है कि वह अपने बारे में सोचे.

अनुज, अनुपमा से कहता है कि जब वो उसे परेशान देखता है तो वह भी दुखी हो जाता है. अनुपमा चुपचाप उसकी बातें सुनती है और उसके साथ अपने घर चली जाती है. इधर वनराज रात में ही सड़क पर निकल जाता है और पुराने दिनों के बारे में सोचता है. वनराज पहले की तरह शक्तिशाली और अमीर बनने के बारे में सोचता है ताकि वो काव्या को सबक सिखा सकें.

Also Read: एक ही फ्रेम में नजर आयी अनुपमा और मोनिशा साराभाई, रुपाली गांगुली ने इस वजह से किया फैंस का शुक्रिया, VIDEO

इधर, बाबूजी से बा अपने किए की माफी मांगती है. बाबूजी उससे कहते है कि वो अनुपमा जैसी बहू पाने के लायक ही नहीं है. वह आगे कहते है कि भगवान उसे सजा दे रहा है क्योंकि वह घर लेना चाहती थी और अब काव्या ने उसे छीन लिया है. बा को अपनी गलती का एहसास होता है और वह बापूजी से माफी मांगते हैं लेकिन वह चले जाते है.

बाबूजी को दूर जाता देख बा बेहोश हो जाती है और ये बात अनुपमा को जैसे ही मालूम चलता है वो शाह हाउस आ जाती है. अनुपमा के आते ही बा सबसे कहती है कि परिवार के सारे लोगों से वो बात करना चाहती है और काव्या को बाहर जाने के लिए कहती है. काव्या ये सुनकर चिढ़ जाती है और अनुपमा को जाने कि लिए कहती है क्योंकि वो बाहरवाली है. बा सारे घरवालों से माफी मांगती है और अनुपमा उन्हें सबकुछ भूलने के लिए कहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >