Anupama Upcoming Twist: अनुज-अनुपमा को करीब आता देख श्रुति को होगी जलन, आध्या उठाएगी बड़ा कदम

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के हर एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि एक बार फिर अनुज और अनु एक दूसरे के करीब आएंगे और दोनों को देखकर श्रुति को जलन होगी. वह आध्या के साथ मिलकर पूरे शाह परिवार का अपमान करने का सोचेगी.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जहां अनुज को न चाहते हुए भी श्रुति से शादी करनी पड़ रही है. वहीं अनुपमा यशदीप के रेस्टोरेंट को बचाने के लिए कुकिंग कॉम्पिटिशन में भाग ले रही है. अब लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि श्रुति (सुकृति कांडपाल) इस फैक्ट को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि अनुज (गौरव खन्ना) को कभी उससे प्यार नहीं होगा और वह केवल उम्मीद कर रही है कि उनकी शादी के बाद चीजें ठीक हो जाएंगी.


अनुज-अनुपमा को साथ देख जलती रहेगी श्रुति
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, श्रुति और आध्या (और्रा भटनागर) को एक बार फिर अनुज और अनु (रूपाली गांगुली) के बीच गहरे रिश्ते देखने को मिल सकता है. क्योंकि दोनों पाखी की जिंदगी को बचाएंगे. अनुज और अनु अभी के सीन को भूलकर सिर्फ एक दूसरे पर फोकस करते हैं. श्रुति और आध्या अनु और अनुज के बीच की नजदीकियों को बर्दाश्त नहीं कर पातीं और वे उनसे एक भी शब्द कहे बिना चली जाती हैं. बाद में अनुज घर पहुंचता है और उन्हें सफाई देता है कि वास्तव में क्या हुआ था, जिस पर श्रुति उसे बताती है कि वह इस नेटेटिविटी से बचने के लिए शादी से पहले घर पर पूजा रखने की योजना बना रही है. अनुज उनसे कहता है कि वे जो चाहें कर सकते हैं.

अनुज, अनुपमा के प्रति अपने प्यार का इजहार करेगा
पूजा के दिन, श्रुति और आध्या दोनों अप्रत्यक्ष रूप से अनु (रूपाली गांगुली) और शाह परिवार का अपमान करने की योजना बनाती हैं और इससे अनुज (गौरव खन्ना) गुस्से से आग बबूला हो जाएगा. अनुज खुले तौर पर अनु के प्रति अपने प्यार का इजहार भी कर सकता है और आध्या को पहले ही बता देता है कि वह अनु को नहीं भूल सकता. अनु के प्रति अनुज के इस जुनून को देखने के बाद, आध्या भारत के लिए रवाना हो सकती है और अनाथालय वापस जा सकती है और तभी अनु हस्तक्षेप करेगी और उसे वापस ले आएगी. खैर, अनुपमा के आने वाले ट्विस्ट दिलचस्प लग रहे हैं और फैंस को एक से बढ़कर एक ट्विस्ट मिलेंगे.

Read Also- Anupama: यशदीप ने सीरियल की घटती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब अनुपमा की रेटिंग चार से ज्यादा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >