Anupama Spoiler Alert : किंजल को पारितोष से दूर रखने के लिए राखी ने बनाया ये प्लान, जानकर हैरान हुई अनुपमा

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा पैसों की दिक्कत होने के कारण काफी परेशान है. अपनी दोस्त देविका से वो जॉब दिलवाने की बात करती है. इधर किंजल का पारितोष से मिलना राखी को पसन्द नहीं आ रहा. राखी सोचती है कि अब उसे कुछ बड़ा करना होगा, ताकि दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाए.

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा पैसों की दिक्कत होने के कारण काफी परेशान है. अपनी दोस्त देविका से वो जॉब दिलवाने की बात करती है. इधर किंजल का पारितोष से मिलना राखी को पसन्द नहीं आ रहा. राखी सोचती है कि अब उसे कुछ बड़ा करना होगा, ताकि दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाए.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी अनुपमा के घर आती है और कहती है कि वनराज से आप लोग पैसे लेता है, इसलिए अब तक आपने उससे कोई रिश्ता नहीं तोड़ा. पैसे के लिए आप सौतन को भी सहेली बना सकती है. ये सुनकर सब चौंक जाते है.

राखी कहती है कि अगर आपलोगों ने मेरी बेटी किंजल से मिलने की कोशिश की तो अच्छा नहीं होगा. वो कहती है अगर आप में से कोई भी उसके पास गया तो वो पुलिस कंपेलन कर देगी और उसे जेल भिजवा देगी. ये बोल कर वो चली जाती है. राखी किंजल से कहती है कि वो उसे यूएस ले जाएगी और अपनी पसन्द से उसकी शादी कर देगी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : भिड़े की बेटी ‘सोनू’ इस तसवीर में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, आपने एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज कभी नहीं देखा होगा

पारितोष गुस्से में चीजें फेंकता है औऱ रोने लगता है. पारितोष को फिर से दौरा आने लगता है. बा अनुपमा से वनराज को बुलाने के लिए कहती है और इस वजह से वो उसे कॉल करती है. वनराज के फोन पर अनुपमा का फोन आते काव्या देख लेती है. वनराज को वो पूरी बात बताती है औऱ कहती है हमें मिलना होगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा सबको पैसे के लिए परेशान होता देख दुखी हो जाती है. अनुपमा अपनी दोस्त देविका से मिलती है और जॉब दिलवाने की बात करती है. देविका कहती है कि वो पूरी कोशिश कर रही है. वनराज काव्या से मिलकर बताता है कि उसे बताता है कि उसे नया प्रोजेक्ट मिल गया है. काव्या कहती है कि एक दिन तुम मुझे अनुपमा से तलाक वाली पेपर लाकर देना, तब मैं बहुत खुश हो जाओगी. ये बात सुनकर वनराज वहां से चला जाता है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >