Anupama: वापस आते ही अनु की जिंदगी में जहर घोलेगी श्रुति, लगाएगी ये आरोप

Anupama: सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति की हालत खराब हो जाती है. उसे एहसास होता है कि पराग कभी वापस नहीं आएगा. वहीं, अनु अपनी मां और भाई को याद कर इमोशनल हो जाती है.

Anupama: शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनु अपने मायके लौटती है. घर में कदम रखते ही वह अपनी मां और भाई भावेश को याद कर भावुक हो जाती है. उसे ऐसा लगता है जैसे उसकी मां आज भी उसका इंतजार कर रही हो. अनु बताती है कि यह घर अब उसके भाई का नहीं रहा, क्योंकि पैसों की कमी के चलते उसे इसे बेचना पड़ा. हालांकि नए मालिक ने उन्हें कभी भी आने की इजाजत दी है. वह दिग्विजय से कहती है कि उसका घर छोटा है, इसलिए उसे थोड़ा एडजस्ट करना होगा. इस पर दिग्विजय उसे शर्मिंदा न करने को कहता है.

ख्याति की बढ़ी बेचैनी

दूसरी तरफ राही और ख्याति के बीच तनाव बढ़ता नजर आता है. ख्याति, पराग के लौटने का इंतजार कर रही है, लेकिन उसकी बेचैनी अब डर में बदलने लगी है. जब उसे पता चलता है कि पराग ने पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम कर दी है तो वह और घबरा जाती है. मोटी बा इस पूरे मामले के लिए राही को जिम्मेदार ठहराती है और उसे अनुपमा की तरह चालाक बताती है.

पारितोष और किंजल के बीच तकरार

शाह हाउस में पारितोष और किंजल के बीच भी बहस देखने को मिलती है. पारितोष, किंजल के पैसों पर नजर रखता है, लेकिन किंजल उसे पैसे देने से मना कर देती है. लीला को अचानक महसूस होता है कि अनुपमा वापस आ गई है. थोड़ी देर बाद अनुपमा सच में शाह हाउस पहुंचती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की मुलाकात श्रुति से होगी. श्रुति, अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि उसकी वजह से राही की जिंदगी खराब हो रही है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की एक्स मंगेतर श्रुति की वापसी, सुकीर्ति कांडपाल नहीं, ये एक्ट्रेस अब आएगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >