Anupama: रूपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ने की खबरों पर राघव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारे ट्रोलर्स के नाम…

Anupama: शो 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली की एक्टिंग को खूब सराहा जाता है. हालांकि हाल ही में शो की टीआरपी में गिरावट आई है. चर्चा है कि कई एक्टर्स ने रूपाली के व्यवहार के कारण शो छोड़ा. अब मनीष गोयल और उनके बीच अनबन की खबर आ रही है, जिस पर एक्टर ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही है. अनुपमा साल 2020 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और तब से ही टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है. वैसे तो कोई महीनों से शो नंबर एक पर बना हुआ है, लेकिन कुछ हफ्तों से इसकी रेटिंग में गिरावट आई है. इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर ये सुनने में आता है कि रूपाली की वजह से कई कलाकारों ने शो को छोड़ दिया है. ऐसी अफवाह थी कि एक्ट्रेस की वजह गौरव खन्ना के बीच भी अनबन हो गई थी. अब, मनीष गोयल को लेकर खबरें आ रही है कि रूपाली और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है. साथ ही ये भी कहा जा रहा कि इसकी वजह से मनीष शो छोड़ने चाहते हैं. मनीष ने अब इसपर रिएक्ट किया है.

मनीष गोयल ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

मनीष गोयल ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह रूपाली के साथ हंसते दिख रहे हैं और दोनों शूटिंग के बीच काफी एंजॉय कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सारे ट्रोलर्स के नाम. रूपाली गांगुली ने ये वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर कर लिखा, लगभग 27 साल से एक-दूसरे को जान रहे हैं.

माही और अनुपमा के बीच दिखाया जाएगा एक इमोशनल पल

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और माही के बीच बहुत ही इमोशनल सीन दिखाया जाएगा. माही अपनी शादी के लिए तैयार होगी और अनु उसकी मदद करेगी. वह उसे नए चरण में कदम रखने के लिए बधाई देती है. दूसरी तरफ राघव और अनु के बीच भी एक खास पल दिखाया जाएगा. दोनों दिल खोलकर एक-दूसरे से अपनी जिंदगी को लेकर बात करेंगे. उनकी बातों से पता चलेगा कि दोनों एक-दूसरे की बहुत केयर करते हैं.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >