Anupama: राही की जिंदगी में विलेन बनेगी उसकी अपनी ही बहन, माही बनेगी दूसरी काव्या, चलेगी खतरनाक चाल

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही एक खतरनाक चाल चलती है. प्रेम उसे माही समझकर गले लगा लेता है और वह उसे सच्चाई नहीं बताती है. हालांकि अनु ये देख लेती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम के हल्दी समारोह में खूब ड्रामा होता है. इस दौरान माही कुछ ऐसा करती है, जिसपर अनु का ध्यान चला जाता है. प्रेम, राही को खोजते हुए आता है और गलती से माही को राही समझ लेता है. वह उसे पीछे से हग कर लेता है. हालांकि माही को पता होता है कि प्रेम उसे राही समझ रहा, लेकिन वह कुछ नहीं कहती. वह अपना चेहरा तौलिए से कवर कर लेती है. इस मौके का फायदा उठाकर वह उसके करीब जाती है.

माही जानबूझकर प्रेम के करीब जाएगी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही का चेहरा देखने की उम्मीद में उसे अपनी ओर टर्न करता है. माही एक बार फिर से अपना चेहरा कवर कर लेती है. दोनों बेड पर गिर जाते हैं. प्रेम उसका चेहरा देखने के लिए बेताब होता है और तौलिया हटाता है. तभी अनु वहां से जाती होती है और राही के कमरे में देखती है. वहां उसे लगता है कि प्रेम के साथ राही है. हालांकि प्रेम जैसे ही तौलिया हटाता है, अनु, माही को देखकर चौंक जाती है.

अनुपमा को याद आएगा अपना अतीत

अनुपमा को वह पल याद आ जाता है जब उसने काव्या को वनराज के साथ ऐसे देखा था और उसकी मैरिड लाइफ बर्बाद हो गई थी. तभी प्रेम, माही को राही समझकर किस करने जाता है और अनु, माही का नाम ले लेती है. प्रेम, माही का नाम सुनकर अपनी आंखें खोलता है. प्रेम, माही को देखकर चौंक जाता है और पीछे हट जाता है. वहीं, हाल ही में शो में दिखाया गया कि राही और प्रेम मंदिर में छिपकर शादी करने जाते हैं. हालांकि दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है और वह शादी नहीं करते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >