Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा के सेट पर एक शॉकिंग घटना घटी. शो के सेट पर करंट लगने की वजह से एक कैमरा असिस्टेंट की मौत हो गई. अब इसपर शिवम खजूरिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा के सेट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सेट पर करंट लगने की वजह से एक कैमरा असिस्टेंट की मौत हो गई. उसकी मौत की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने दी. इस घटना की वजह से टीम के सारे लोग शॉक्ड और सदमे में डूब गए हैं. अब इस घटना को लेकर प्रेम का रोल निभा रहे शिवम खजूरिया ने चुप्पी तोड़ी है.

शिवम खजूरिया ने तोड़ी चुप्पी

अनुपमा फेम एक्टर शिवम खजूरिया ने इस घटना को लेकर इंडिया फोरम ने बात ती. एक्टर ने कहा, ”मुझे कोई आइडिया नहीं इस खबर को लेकर. मैंने इस बारे में कुछ नहीं सुना अभी तक.” शो में शिवम, अनु के दोस्त का रोल निभा रहे हैं, जिसे राही से प्यार हो गया है. प्रेम को राही अच्छी लगने लगी है और वह हमेशा उसकी मदद करता है. दूसरी तरफ माही को प्रेम से प्यार होने लगा है. हालांकि राही नहीं जानती कि प्रेम उससे प्यार करने लगा है. क्या होगा जब माही को पता चलेगा कि प्रेम उसे नहीं बल्कि राही को पसंद करता है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार टैंलेट शो गुजराती सुपरस्टार के लिए तैयारी करता है, जिसमें 10 लाख रुपये का पुरस्कार और अमेरिका की यात्रा है. इस शो में माही और राही भाग लेती है. माही इस शो को जीतने के लिए खूब मेहनत करती है. दोनों आमने-सामने होती है. फाइनल में माही और राही में से कौन जीतेगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा तब जब अनुपमा इस शो को जज करेगी. क्या वह अपनी बेटी राही को विनर बनाएगी. क्या अनु, राही को छोड़कर माही को विनर बनाएगी.

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >