रणबीर कपूर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में भी निवेश कर रहे हैं. अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद अब एक्टर ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तालुका में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है. सीआरई मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, रणबीर ने करीब 25.7 एकड़ में फैली चार सटी हुई जमीनें 16.42 करोड़ रुपये में खरीदी हैं.
Ranbir Kapoor Buys Land: रणबीर कपूर ने खरीदी 25.7 एकड़ जमीन
इन चारों जमीनों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 को कराया गया. पहली जमीन करीब 21,400 वर्गमीटर की है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरी 29,900 वर्गमीटर की जमीन 4.62 करोड़ रुपये, तीसरी 43,800 वर्गमीटर की जमीन 7.07 करोड़ रुपये और चौथी 8,900 वर्गमीटर की जमीन 1.39 करोड़ रुपये में खरीदी गई. कुल मिलाकर इन चारों प्लॉट्स का क्षेत्रफल 1,04,000 वर्गमीटर यानी करीब 25.7 एकड़ है. दस्तावेजों के अनुसार, इस डील पर करीब 82.13 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई गई है.
Ranbir Kapoor Buys Land In Ayodhya: अयोध्या में भी खरीदी थी करोड़ों की जमीन
इससे पहले मई 2026 में रणबीर कपूर ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के प्रोजेक्ट 'द सरयू' में भी निवेश किया था. उन्होंने करीब 3.31 करोड़ रुपये में 2,134 वर्गफुट का एक प्लॉट खरीदा था. कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में क्लब हाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और द लीला की ओर से विकसित किया जाने वाला 5 एकड़ का लग्जरी वेजिटेरियन होटल भी शामिल होगा.
Ranbir Kapoor Upcoming Movies: इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में दिखाई दिए थे. अभी वह नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा रणबीर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने खरीदी 8 करोड़ की लग्जरी कार, देखें PHOTO
ये भी पढ़ें: भूत, श्राप और सुपरनैचुरल ट्विस्ट... JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहीं ये 5 हॉरर फिल्में बिल्कुल मिस न करें
