Miss Universe: 60 साल की महिला ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, एलेजांद्रा मारिसा ने साबित किया उम्र महज एक संख्या

Miss Universe: अर्जेंटीना के ला प्लाटा की रहने वाली एक 60 साल की महिला ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच डाला है. उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है.

Miss Universe: अर्जेंटीना की रहने वाली एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया. बड़ी बात है कि यह खिताब उन्होंने 18 से 73 साल की 34 प्रतियोगियों के बीच हुई प्रतियोगिता में हासिल किया.

कौन हैं एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज

एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज अर्जेंटीना के ला प्लाटा की रहने वाली हैं. मारिसा पेशे से एक वकील और पत्रकार हैं. कानून की डिग्री लेने से पहले उन्होंने पत्रकारिता को अपना करियर बनाया था. मारिसा अर्जेंटीना के एक टीवी नेटवर्क में भी काम किया था. उसके बाद वो एक अस्पताल में लीगल एडवाइजर भी बनीं.

मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली सबसे उम्रदराज महिला

60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने इतिहास रच डाला. ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला बन गई हैं. मारिसा अन्य महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल बन गई हैं. उनकी मनमोहन अदाएं और शालीन व्यवहार ने जजों का दिल जीत लिया. मारिसा की उपलब्धि को देखते हुए कई महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी करने लगी हैं.

21 अप्रैल 2024 को किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन

मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 प्रतियोगिता का आयोजन इसी साल 21 अप्रैल को ला प्लाटा के कोरिगिडोर होटल में किया गया था. उन्होंने 30 से अधिक प्रतियोगियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया. जीत के बाद उन्होंने कहा था कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर वो रोमांचित महसूस कर रही हैं.

Also Read: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

दृढ़ संकल्प और जुनून ने रोड्रिग्ज को सफल बनाया

एक बहुत ही सुंदर पंक्ति है, अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती है. यह बात पूरी तरह से एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज पर फिट बैठती है. ताज तक का सफर रोड्रिग्ज के लिए आसान नहीं था. उसके लिए उन्हें अपने से बहुत कम उम्र की महिलाओं से प्रतिस्पर्धा करना पड़ा, जिसमें 18 साल की लड़कियां भी शामिल थीं. लेकिन उनके दृढ़ संकल्प और जुनून ने उन्हें सफल बनाया.

Also Read: अनु के सामने अपने प्यार का इजहार करेगा यशदीप, अनुज का हाल होगा बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >