किसिंग स्टार इमरान श्रद्धा को कहेंगे डांस बसंती

मुंबई :आशिकी -2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा कपूर अब किसिंग स्टार इमरान हाशमी के इशारों पर नाचतीं नजर आने वालीं हैं. खबरों के अनुसार फिल्म ‘उंगली’ में वह बिंदास आइटम गर्ल के रुप में नजर आयेंगी और इमरान उन्हें गाने डांस बसंती में नाचने के लिए प्रपोज करते नजर आयेंगे. इससे पहले […]

मुंबई :आशिकी -2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा कपूर अब किसिंग स्टार इमरान हाशमी के इशारों पर नाचतीं नजर आने वालीं हैं. खबरों के अनुसार फिल्म ‘उंगली’ में वह बिंदास आइटम गर्ल के रुप में नजर आयेंगी और इमरान उन्हें गाने डांस बसंती में नाचने के लिए प्रपोज करते नजर आयेंगे.

इससे पहले श्रद्धा फिल्म ‘हैदर’ में नजर आ चुकीं हैं. ‘उंगली’ फिल्मकार करन जौहर की फिल्म है. रेनसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बन रही फिल्म में इमरान हाशमी और कंगना रनौत नपे मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

श्रद्धा फिल्म के एक गाने में इमरान के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी. उन्होंने कहा, पता नहीं इसे आइटम गीत कहा जाए या प्रचार गीत, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि यह एक अनोखी चीज है, जो मैं कर रही हूं.

उन्होंने आगे कहा, करन ने मुझे इस गाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि तुम्हें इस तरह से पहले किसी ने नहीं देखा होगा. यह बेहद खूबसूरत गीत है. तो मुझे यह सब बहुत दिलचस्प लगा और मैंने ‘हां’ कर दी। जब मैंने गाना सुना तो और रोमांच से भर गई, यह जुबां पर चढ़ने वाला गाना है.

यू ट्यूब में यह गाना 28 अक्टूबर को जारी किया गया जिसे अबतक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस गाने को श्रद्धा ने अपने ट्विटर अकाउंट में भी शेयर किया है. गाने में वह सिल्वर और रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >