टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय किन्हीं न किन्हीं कारणों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. पिछले दिनों वे बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खबरों में छाई हुई थी. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वे अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ के गाने ‘रश्क-ए-कमर’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. मौनी के स्टेप्स और एक्सप्रेशन जानदार लग रहे हैं. मौनी एक अच्छरी डांसर हैं और वे कई स्टेज परफॉरमेंस दे चुकी हैं. मौनी सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/BXgxpJPFGFG/
‘रश्क-ए-कमर’ गाने को अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है. मौनी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आनेवाली हैं. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही थी कि मौनी को ‘गोल्ड’ में छोटा सा रोल देने के कारण वे नाराज हो गई हैं. लेकिन इन खबरों का खंडन करते हुए मौनी ने कहा कि, मैं खुद ऐसी खबरें सुनकर हैरान हूं. मुझे सच में पता नहीं चलता कि इस तरह की बकवास खबर कौन बनाता है. यह बात साफ है कि कुछ लोग मुझसे नफरत करते हैं, मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि कृपया फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करें.
https://www.instagram.com/p/BTa6u4WgcaQ/
‘नागिन’ अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं बहुत खुश हूं और आभारी हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. हालांकि मौनी ने अपने किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया. खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि गोल्ड में मौनी को रोल सलमान खान की रिकमेंडेशन की वजह से मिला है. लेकिन सच क्या है यह कोई नहीं जानता.
