UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी यानी रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है. लंबी जद्दोजहद और तमाम चुनाव प्रचार के बाद आखिरकार वह दिन आ गया, जिसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगी. सुबह 7 बजे से फिरोजाबाद में मतदान शुरू होगा और शाम 7 बजे तक चलेगा. 18 लाख 53 हजार 496 मतदाता पांचों विधानसभाओं के 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
विधानसभाओं का गणित
जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 53 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से सर्वाधिक 13 प्रत्याशी टूंडला में और सबसे कम आठ प्रत्याशी शिकोहाबाद में हैं. जिले भर में कुल 18 लाख 53 हजार 496 मतदाता हैं. जिले के मतदाताओं के लिए 1296 मतदान केंद्र और 2195 बूथ बनाए गए हैं.
विधानसभावार स्थिति
शिकोहाबाद विधानसभा
कुल प्रत्याशी- 8
मतदान केंद्र- 238
बूथ- 407
कुल मतदाता- 3,56,624
शिकोहाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी
ओमप्रकाश वर्मा- भाजपा
अनिल कुमार- बसपा
डॉ. मुकेश वर्मा- सपा
शशि शर्मा- कांग्रेस
शीलेंद्र शर्मा- आप
प्रीती मिश्रा- पतंग
वासुदेव शर्मा- भारतीय सुभाष सेना
राधेश्याम- भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
सिरसागंज विधानसभा
कुल प्रत्याशी- 11
मतदान केंद्र- 274
बूथ- 397
कुल मतदाता- 3,19,912
सिरसागंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी
हरिओम यादव- भाजपा
सर्वेश यादव- सपा
पंकज कुमार मिश्रा- बसपा
प्रतिमा पाल- कांग्रेस
अमित कुमार- आप
तुकमान सिंह- आदर्श जनता पार्टी
सुनील कुमार- भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
केदार सिंह- बहुजन मुक्ति पार्टी
शालिनी, हरिओम और जयवीर सिंह- निर्दलीय
जसराना विधानसभा
कुल प्रत्याशी- 10
मतदान केंद्र- 359
बूथ- 471
कुल मतदाता - 3,65,942
जसरान विधानसभा सीट से प्रत्याशी
मानवेंद्र प्रताप सिंह- भाजपा
सचिन यादव- सपा
सूर्य प्रताप सिंह- बसपा
विजय नाथ सिंह- कांग्रेस
अमित यादव- आप
सुनील कुमार- जन अधिकार पार्टी
शिव प्रताप सिंह, किशन पाल सिंह, नवाब सिंह और राजीव कुमार- निर्दलीय
टूंडला विधानसभा
कुल प्रत्याशी- 13
मतदान केंद्र- 306
बूथ- 461
कुल मतदाता- 3,71,937
टूंडला विधानसभा सीट से प्रत्याशी
प्रेमपाल सिंह धनगर- भाजपा
अमर सिंह- बसपा
राकेश बाबू- सपा
बबलू सिंह- आप
योगेश कुमारी- कांग्रेस
दीपक कुमार- अपनी जनता पार्टी
नरेश कुमार- आजाद समाज पार्टी
यतेंद्र कुमार चक- विकासशील इंसान पार्टी
मणि रत्नम गौतम- पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया
ओम प्रकाश- बहुजन मुक्ति पार्टी
सतीश कुमार- भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
अनिल सिंह और सतेंद्र कुमार- निर्दलीय
फिरोजाबाद विधानसभा
कुल प्रत्याशी- 10
मतदान केंद्र-119
बूथ- 459
कुल मतदाता- 4,39,081
प्रत्याशी
मनीष असीजा- भाजपा
सैफुर्रहमान छुट्टन भाई- सपा
शाजिया हासन- बसपा
संदीप तिवारी- कांग्रेस
नीतू सिंह- आप
बबलू सिंह- एआईएमआईएम
बलवीर सिंह- मौलिक अधिकार पार्टी
जयपाल सिंह- भारतीय सुभाष सेना
मूलचंद्र- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
रामदास मानव और वसीम- निर्दलीय
विधानसभा वार कंट्रोल रूम नंबर
टूंडला- 05612-285508, 285510
जसराना- 05612-285511, 285514
फिरोजाबाद- 05612-285515, 285516
शिकोहाबाद- 05612-285517, 285518
सिरसागंज- 05612-285519, 285071
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा