Gautam Buddh Nagar Election Result 2022: गौतम बुद्ध नगर में BJP ने रचा इतिहास, सभी तीन सीटों पर खिला कमल

Gautam Buddh Nagar Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए. गौतम बुद्ध नगर की तीन सीटों पर बीजेपी को जीत मिली. यहां 10 फरवरी को मतदान हुआ था.

By Prabhat Khabar | March 11, 2022 3:51 PM

Gautam Buddh Nagar Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए. जारी रिजल्ट के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर की तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की. नोएडा से पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार वोटों से जीत दर्ज की. जेवर से धीरेंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की. उन्होंने रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को हराया. वहीं, दादरी से तेजपाल सिंह नागर को जीत मिली. उन्होंने सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी को 1,37,958 वोटों से हराया. गौतमबुद्धनगर में 10 फरवरी को 6 बजे तक 57.07 प्रतिशत मतदान हुआ था.

गौतम बुद्ध नगर जिले की विधानसभा सीटें और प्रत्याशी

  • नोएडा- पंकज सिंह- भाजपा

  • दादरी- तेजपाल सिंह नागर- भाजपा

  • जेवर- धीरेंद्र ठाकुर- भाजपा

नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- पंकज सिंह

  • सपा गठबंधन- सुनील चौधरी

  • बसपा- कृपा राम शर्मा

  • कांग्रेस- पंखुड़ी पाठक

  • मतदान प्रतिशत- 50.1 (लगभग)

दादरी विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- तेजपाल सि्ंह नागर

  • सपा गठबंधन- राजकुमार

  • बसपा- मनवीर सिंह भाटी

  • कांग्रेस- दीपक भाटी

  • मतदान प्रतिशत- 59.78 (लगभग)

जेवर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- धर्मेंद्र सिंह

  • सपा गठबंधन-अवतार सिंह भड़ाना

  • बसपा- नरेंद्र भाटी डाडा

  • कांग्रेस- मनोज चौधरी

  • मतदान प्रतिशत- 66.60 (लगभग)

जानिए 2017 में गौतमबुद्धनगर जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में गौतमबुद्धनगर की सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

जानते हैं 2017 में विधानसभा वार, किस विधानसभा पर किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • नोएडा: भाजपा के पंकज सिंह विधायक चुने गए थे

  • दादरी : भाजपा के तेजपाल सिंह नागर विधायक चुने गए थे.

  • जेवर : भाजपा के धीरेंद्र सिंह विधायक चुने गए थे.

Posted By: Achyut Kumar

Next Article

Exit mobile version