36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Chunav 2022: मल्हानी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. जौनपुर जिले में आने वाले मल्हानी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. जौनपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ. जौनपुर जिले में आने वाले मल्हानी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. जौनपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ.

जौनपुर जिले की मल्हानी सीट पर यादव, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं की निर्णायक भूमिका है. यह सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. यहां सपा और निर्दलीय कैंडिडेट धनंजय सिंह के बीच मुकाबला होता रहता है. 2012 में रारी का भौगोलिक क्षेत्र बदला और कई ब्लॉक को मिलाकर मल्हानी विधानसभा सीट बनाई गई थी. 2017 में सपा के पारसनाथ यादव ने निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को हराया था. वहीं, 2020 के उपचुनाव में सपा के लकी यादव चुनाव जीते थे.

मल्हानी का सियासी इतिहास

  • 2020 उपचुनाव- लकी यादव- सपा

  • 2017, 2012- पारसनाथ यादव- सपा

मल्हानी के मौजूदा विधायक

  • 35 साल के लकी यादव ग्रेजुएट हैं. उन्होंने 2020 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी.


जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 90 हजार

  • एससी- 60 हजार

  • क्षत्रिय- 45 हजार

  • ब्राह्मण- 35 हजार

  • मुस्लिम- 24 हजार

  • वैश्य- 10 हजार

  • मौर्य- 10 हजार

  • पाल- 9 हजार

  • सोनकर- 3 हजार

  • अन्य- 57 हजार

मल्हानी विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,40,165

  • पुरुष- 1,80,425

  • महिला- 1,65,414

मल्हानी की जनता के मुद्दे

  • सड़कों की खराब हालत से परेशानी.

  • कई इलाके में जल निकासी की समस्या.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें