25.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Chunav 2022: जनसत्ता दल की जन सेवा संकल्प यात्रा कल पहुंचेगी आगरा, राजा भैया कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

UP Chunav 2022: पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मंगलवार को आगरा में अपना दम दिखाएंगे. वह यहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे.

UP Chunav 2022: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पूरे प्रदेश में जन सेवा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. जन सेवा संकल्प यात्रा लखनऊ से नोएडा तक जा रही है, जो आगरा से होकर मंगलवार को गुजरेगी. इस संबंध में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष यमराज सिंह और मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष यमराज सिंह ने बताया कि, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया जी ने सर्वे कराया है. सर्वे में 100 सीटों पर पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है. विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सूरसदन में हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर के पार्टी के पदाधिकारी जोश में हैं. गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया गया है.

Also Read: UP Chunav 2022 : कांग्रेस के इस बड़े नेता का दावा, प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है बीजेपी

जिला अध्यक्ष यमराज सिंह ने बताया कि, आगरा की 4 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है. जिसमें फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह और एत्मादपुर विधानसभा सीट हैं. हम एत्मादपुर और खेरागढ़ विधानसभा सीट पर बेहद मजबूत है. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी सम्मेलन भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं ।

Also Read: UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी लड़ेंगी यूपी में विधानसभा का चुनाव? जानिए क्या दिया जवाब

रिपोर्ट- मनीष गुप्ता, आगरा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें