Agra Bah Vidhan Sabha Chunav: आगरा जिले की बाह विधानसभा सीट पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था. इस सीट पर हमेशा एक ही परिवार का कब्जा रहा है. 1952 से अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में भदावर राजघराने से यहां पर 11 बार विधायक चुने गए हैं. 2017 में बाह विधानसभा में कुल 41.79% वोट पड़े थे. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रानी पक्षालिका ने बसपा के मधुसूदन शर्मा को बड़े अंतर से हराया था. इस सीट पर 10 फरवरी को मतदान होने वाला है.
बाह सीट का सियासी इतिहास
2017- रानी पक्षलिका सिंह- भाजपा
2012- राजा महेन्द्र अरिदमान सिंह- सपा
2012- राजा महेन्द्र अरिदमान सिंह- सपा
2002- राजा महेन्द्र अरिदमान सिंह- भाजपा
1996- राजा महेन्द्र अरिदमान सिंह- भाजपा
1993- राजा महेन्द्र अरिदमान सिंह- जेडी
बाह सीट के मौजूदा विधायक
2017 के विधानसभा चुनाव में बाह से रानी पक्षलिका सिंह विजयी हुई थीं.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
ठाकुर (क्षत्रिय)- 80 हजार
ब्राह्मण- 80 हजार
जाटव- 40 हजार
निषाद- 40 हजार
बाह सीट के मतदाता
कुल मतदाता- 3.32 लाख
पुरुष- 1.81 लाख
महिला- 1.5 लाख
नए मतदाता- 7 हजार