ट्रेंड के खिलाफ गई महिला, 9-5 जॉब को बताया ताकत, वीडियो हुआ वारयल

Viral News: आकांक्षा ने सोशन मीडिया पर चल रहे ट्रेंड के खिलाफ अपनी 9-5 नौकरी को अपनी आजादी बताई. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral News: प्राइवेट नौकरी वालों को आपने अक्सर अपनी नौकरी को भला-बुरा कहते हुए सुना होगा. लेकिन इंटरनेट पर इस वक्त हैदराबाद की एक महिला की खूब चर्चा है, जिसने अपनी 9-5 जॉब को बेस्ट बताया है. उनके इस ईमानदार ओपिनियन ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया.

9-5 जॉब को बताया फाइनेंशियल स्टेबिलिटी

हैदराबाद की रहने वाली आकांक्षा राय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा मीडिल क्लास की बड़ी बेटी होने के नाते मैंने कभी अपने 9-5 जॉब को खराब नहीं माना. उन्होंने कहा कि मेरे जैसों के लिए ये बस एक जॉब नहीं है बल्कि फाइनेंशियल फ्रीडम भी है. इस जॉब से मुझे बहुत कुछ मिला है, कुछ खरीदने से पहले सोचना नहीं पड़ता.

जॉब छोड़कर पैशन फॉलो करना इतना आसान नहीं

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस दौर में सभी इंटरनेट पर 9-5 जॉब छोड़ने और पैशन फॉलो करने की बात करते हैं. लेकिन हम में से कई के लिए ये आसान नहीं है. बड़े होने के साथ आप सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते हैं बल्कि अपने से छोटे भाई-बहन और परिवार की जरूरतों के बारे में भी सोचने लगते हैं.

नौकरी से सिर्फ पैसे नहीं रिस्पेक्ट भी मिलता है

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, मेरी 9-5 नौकरी ने मुझे बांधा नहीं, बल्कि मुझे आजादी दी. यह नौकरी मेरे लिए सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सहारा और आत्मसम्मान है. हर कोई बड़ा बिजनेस नहीं करता, कुछ लोग बस एक रेगुलर 9-5 जॉब भी करते हैं.

आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस ट्रेंड पर भी सवाल उठाया, जिसमें लोगों को नौकरी छोड़कर अपने पैशन के पीछे भागने के लिए प्रेरित किया जाता है. उन्होंने कहा कि हर किसी की परिस्थितियां अलग होती हैं और हर कोई ऐसा रिस्क नहीं उठा सकता.

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

उनका यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि वे उनकी बातों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. एक यूजर ने लिखा कि आप सही ट्रैक पर हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनकी इस सोच की तारीफ की.

यह भी पढ़ें- 17 LPA की नौकरी छोड़ी, IIIT दिल्ली से ग्रेजुएट युवक ने कहा सुकून ज्यादा जरूरी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >