Nancy Singh Success Story: यूपीएससी में AIR 34 लाने वाली नैन्सी सिंह की इस सफलता ने उनके परिवार का नाम रोशन कर दिया. नैन्सी की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सिविल सर्विस में जाने का सपना देखते हैं. नैन्सी ने अपनी तैयारी और UPSC को लेकर कुछ जरूरी टिप्स भी शेयर की है.
Nancy Singh Success Story: कौन हैं नैन्सी सिंह?
नैन्सी सिंह उत्तर प्रदेश के Aligarh की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई City Montessori School से पूरी की. इसके बाद उन्होंने Harcourt Butler Technical University से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया.
NCERT की बुक्स से बेसिक की तैयारी
एक इंटरव्यू में नैन्सी बताती हैं कि उनकी तैयारी का सबसे मजबूत हथियार NCERT की किताबें रहीं. उन्होंने शुरुआत में बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत करने के लिए NCERT और कुछ स्टैंडर्ड किताबों पर फोकस किया.
UPSC के लिए टिप्स
प्रीलिम्स के लिए नैन्सी ने NCERT, स्टैंडर्ड किताबों और पिछले सालों के प्रश्नपत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया. उन्होंने परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए PYQs का गहराई से एनालिसिस किया.
टाइम मैनेजमेंट बेहतर बनाने के लिए उन्होंने हर हफ्ते CSAT टेस्ट दिए और 2 से 3 मॉक टेस्ट भी लगाए. इससे उन्हें अपनी गलतियों को समझने और सुधारने का मौका मिला. मेन्स के बाद इंटरव्यू की तैयारी के लिए नैन्सी ने कई मॉक इंटरव्यू दिए.
UPSC में रैंक 34
नैन्सी को यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में रैंक 34 प्राप्त हुआ है. उन्हें कुल 1018 मार्क्स मिले हैं. इसमें लिखित परीक्षा में नैन्सी को 853 अंक और इंटरव्यू राउंड में मार्क्स 165 रहे हैं. उनकी रैंक के अनुसार उन्हें IAS सर्विस मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: घर, बेटी और किताबें… परिवार संभालते हुए राखी को UPSC में मिला Rank 65
