Akshit Bhardwaj Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आते ही हर साल कुछ नए नाम चर्चा में आ जाते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही नाम सामने आया है अक्षित भारद्वाज का. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने UPSC CSE 2025 में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल कर ली. यह काम आसान नहीं होता, क्योंकि इस परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार कई साल तक मेहनत करते हैं.
अक्षित खुद कहते हैं कि रिजल्ट आने के बाद उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था. उनके मुताबिक इतनी बड़ी सफलता को समझने और महसूस करने में थोड़ा समय लगता है. उनकी कहानी (Akshit Bhardwaj Success Story) बताती है कि मेहनत के साथ सही रणनीति और धैर्य भी जरूरी होता है.
Akshit Bhardwaj Success Story: कौन हैं अक्षित भारद्वाज?
अक्षित भारद्वाज का जन्म 4 सितंबर 2002 को हुआ. वह दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई IIT दिल्ली से पूरी की. देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक में पढ़ाई करने के दौरान उनके सामने कई करियर विकल्प थे.
IIT जैसे बड़े संस्थान से पढ़ाई करने के बाद ज्यादातर छात्र बड़ी कंपनियों में नौकरी करने का सपना देखते हैं. लेकिन अक्षित ने कुछ अलग सोचा. उन्होंने तय किया कि वह सिविल सेवा की तैयारी करेंगे और देश के लिए काम करने का रास्ता चुनेंगे.
UPSC की तैयारी
UPSC की तैयारी आसान नहीं होती. अक्षित के लिए भी यह रास्ता बिल्कुल सीधा नहीं था. जब उन्होंने तैयारी शुरू की तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि यह परीक्षा किस तरह काम करती है.
उनका पहला प्रयास अच्छा नहीं रहा और वह प्रीलिम्स पास नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी पढ़ाई के तरीके पर दोबारा काम किया और अपनी रणनीति बदली. इसी दौरान उन्होंने अपना ऑप्शनल विषय भी बदल दिया.
यह भी पढ़ें: प्रीलिम्स में अटके, इंटरव्यू में छूटे, लास्ट अटेम्प्ट में मिला UPSC AIR 27
