आलथी-पालथी करके बैठने पर Hotel मैनेजर ने टोका, जानिए कौन हैं Viral Video वाली महिला श्रद्धा शर्मा

Shradha Sharma Success Story: बिहार की मशहूर Entrepreneur का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि एक फेमस होटल मैं उनके बैठने के तरीके पर सवाल उठाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिरी श्रद्धा शर्मा (Shradha Sharma) कौन हैं.

Shradha Sharma Success Story: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि होटल के मैनेजर द्वारा उन्हें उनके अनुचित फूटवेयर और बैठने के स्टाइल के लिए टोका गया. ये महिला खुद कोई आम महिला नहीं हैं. इनका नाम है श्रद्धा शर्मा जो कि खुद एक मशहूर उद्यमी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं श्रद्धा शर्मा. 

Shradha Sharma वायरल वीडियो 

दरअसल, श्रद्धा ने अपनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियों में श्रद्धा बताती हैं कि वे ताज होटल में खाना खा रही हैं. उन्होंने सलवार सूट पहन रखा और पैरों में सैंडल पहना है. साथ ही वे पैरों को कुर्सी के ऊपर करके बैठी थीं. बोलचाल की भाषा में कहें तो आलथी-पालथी करके बैठी थीं. उनका कहना है कि इस पर होटल के मैनेजर ने आपत्ति जताई. श्रद्धा ने ये कहा कि मैनेजर (Shradha Sharma Slam Hotel Taj) ने उनके बैठने के तरीके पर सवाल उठाकर उन्हें अपमानित किया है. ये वीडियो दिल्ली स्थित ताज होटल का बताया जा रहा है. ताज भारत में मशहूर होटल चेन में से एक है. 

कौन हैं श्रद्धा शर्मा? 

श्रद्धा शर्मा बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं. वे एक मशहूर महिला उद्यमी (Female Entrepreneur) हैं जो योरस्टोरी (YourStory) की संस्थापक, सीईओ और मुख्य संपादक हैं. उन्होंने 2008 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी, जो लोगों की कहानी सुनाता है. इससे पहले उन्होंने मीडिया हाउस में भी काम किया था. 

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?(Shradha Sharma Education)

श्रद्धा शर्मा पटना की रहने वाली हैं. उनकी स्कूली पढ़ाई यहीं से हुई है. वहीं उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया. श्रद्धा शर्मा ने  दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen’s College) से पढ़ाई की है. उन्होंने यहां से इतिहास में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसी के साथ उनके पास MBA की डिग्री भी है. उन्होंने मैरीलैंड इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ आर्ट से MBA किया है. 

जेंडर गैप को लेकर सोशल मीडिया पर करती हैं बात 

श्रद्धा युवाओं (Youths) के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वे अक्सर Entrepreneurship के क्षेत्र में जेंडर गैप, युवा और महिलाओं के मुद्दे पर बोलती हैं. इसी के साथ वो बिजनेस और Entrepreneurship के क्षेत्र में परिवर्तन की बात करती हैं. वहीं बिहार से आने वाली श्रद्धा कई मौकों पर अपने राज्य की संस्कृति, वहां के खानपान और पर्यटन को प्रमोट करती आई हैं. 

Entrepreneur को हिंदी में क्या कहते हैं?

Entrepreneur को हिंदी में उद्यमी कहते हैं. 

श्रद्धा शर्मा कौन हैं?

श्रद्धा शर्मा योर स्टोरी (Your Story) की संस्थापक हैं.

भारत की पहली महिला उद्यमी (Female Entrepreneur) कौन हैं? 

भारत की पहली महिला उद्यमी कल्पना सरोज हैं.

क्या श्रद्धा बिहार से हैं?

जी हां, श्रद्धा बिहार की रहने वाली हैं.

श्रद्धा शर्मा ने किस कॉलेज से पढ़ाई की है?

श्रद्धा शर्मा ने DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं यूपी की शिवानी? सिर्फ 5 महीने में BSF में प्रमोशन हासिल करके रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >