बीकानेर के लाल ने किया कमाल! दोनों हाथ नहीं हैं, फिर भी 12वीं परीक्षा में हासिल किया 100%

Success Story: भागीरथ सिंह के पिता रामनारायण सिंह ने उन्हें हमेशा पढ़ने के लिए मोटिवेट किया. पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 12वीं राजस्थान बोर्ड साइंस परीक्षा में 100 प्रतिशत हासिल किया.

Success Story: राजस्थान के बीकानेर के होनहार छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने हर किसी को प्रेरित कर दिया है. उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. खास बात यह है कि भागीरथ दोनों हाथों से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया. खुद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

पिता ने किया मोटिवेट

भागीरथ सिंह के पिता रामनारायण सिंह ने उन्हें हमेशा पढ़ने के लिए मोटिवेट किया. पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर लगातार फोकस बनाए रखा और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की.

घर में खुशी का माहौल

भागीरथ के घर में खुशी का माहौल बन गया. जैसे ही उनके 100% अंक की खबर सामने आई, आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें बधाई देने पहुंचने लगे. स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी इस सफलता को असाधारण बताया.

हार नहीं मानी

भागीरथ का कहना है कि उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी अपनी पहचान नहीं बनने दिया. उन्होंने हमेशा अपने गोल पर फोकस किया और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ते रहे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा.

मार्च में जारी हुआ है 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था. इसी दिन तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ था. साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 96.23 प्रतिशत रहा. रिजल्ट संबंधित सभी अपडेट के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >