UPSC NDA के लिए जल्द करें आवेदन, 394 पदों पर भर्ती

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jun 2026 9:27 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSC NDA 2 Exam 2026: यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से एनडीए 2 परीक्षा के माध्यम से कुल 394 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

UPSC NDA 2 Exam 2026: UPSC की तरफ से NDA 2 Exam 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस भर्ती के जरिए कुल 394 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जा रही है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है और इसी दिन तक फीस भी जमा करनी होगी. आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो नोटिफिकेशन के अनुसार खोली जाएगी. परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा.

UPSC NDA 2 Exam 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को upsc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • होमपेज पर NDA 2 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी बनानी होगी.
  • फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करना होगा.
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए.

UPSC NDA 2 Exam 2026 Application Form

एप्लीकेशन फीस

इस परीक्षा में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ऑफलाइन ई चालान के जरिए किया जा सकता है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में कुल 394 पद शामिल हैं. इसमें आर्मी विंग के लिए 208 पद, नेवी के लिए 42 पद, एयरफोर्स फ्लाइंग के लिए 92 पद, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के लिए 18 पद और नॉन टेक्निकल के लिए 10 पद शामिल हैं. इसके अलावा नेवल अकादमी 10+2 स्कीम के तहत 24 पद निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola