बिहार में लैब असिस्टेंट के 1091 पोस्ट पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: यह वैकेंसी उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका है, जो कम पढ़ाई में एक अच्छी सरकारी नौकरी चाहते हैं. अगर आपने 12वीं साइंस से की है, तो आप लैब असिस्टेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: अगर आप साइंस बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो BTSC लेबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है.  बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) हर साल लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकालता है, जिसमें 12वीं (Science) पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

कैंडिडेट्स BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. लेबोरेटरी असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 1091 पदों पर भर्ती निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 तक है. 

कौन से विभाग में मिलेगी नौकरी? 

यह भर्ती (BTSC Lab Assistant Recruitment 2026) मुख्य रूप से हेल्थ डिपार्टमेंट और विभिन्न सरकारी लैबों में की जाएगी. लैबोरेटरी असिस्टेंट का मुख्य काम लैब में एक्सपेरिमेंट्स में मदद करना होता है. इसमें केमिकल्स संभालना, उपकरणों (Tools) को साफ रखना और रिकॉर्ड बनाए रखना शामिल है. स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल की लैब में इनकी जरूरत होती है. 

योग्यता और आयु सीमा 

BTSC लैब असिस्टेंट पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 12वीं (साइंस स्ट्रीम) पास होने चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में बेसिक डिटेल्स पता हो. इस भर्ती के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 37 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026 Notice Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नाम (ट्रेड/विषय)वैकेंसी (कुल पद)
कंप्यूटर साइंस और IT252
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग166
सिविल और रूरल इंजीनियरिंग166
मैकेनिकल इंजीनियरिंग166
विज्ञान (Science)164
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन146
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग20
ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल डीजल04
केमिकल इंजीनियरिंग02
प्रिंटिंग इंजीनियरिंग02
सिरामिक्स इंजीनियरिंग02
एग्रीकल्चर एंड मशीनरी01
कुल वैकेंसी1091

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Laboratory Assistant Recruitment 2026  लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. 
  • अब आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >