IIT Bombay की पहली क्लास में गेम खेलता दिखा स्टूडेंट, सोशल मीडिया पर हुआ जमकर ट्रोल, यूजर ने बोला-'भाई ने खुद से वादा किया था'

IIT Bombay Viral Student: IIT Bombay का एक स्टूडेंट पहली लेक्चर में बैठकर वीडियो गेम्स खेल रहा है. इस पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने इस स्टूडेंट को ट्रोल कर दिया. कई स्टूडेंट्स ने कहा कि भाई ने यही सोचकर शायद JEE की तैयारी शुरू की थी.

IIT Bombay Viral Student: IIT बॉम्बे देश के फेमस इंजीनियरिंग संस्थान में शामिल है. हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वो लाइफ में एक बार तो यहां आकर पढ़ाई करे. JEE की तैयारी के दौरान, स्टूडेंट्स दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि IIT Bombay जैसे संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सके. लेकिन IIT Bombay की क्लास से सामने आया एक वीडियो अब अलग वजह से चर्चा में है. वीडियो में एक स्टूडेंट लेक्चर के दौरान मोबाइल पर गेम खेलता नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, IIT Bombay के एक स्टूडेंट ने YouTube पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रोफेसर क्लास में लेक्चर देते नजर आ रहे हैं, जबकि एक स्टूडेंट अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल फोन में गेम खेलता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने स्टूडेंट को लेकर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया.


ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर

'भाई ने खुद से किया था वादा'...IIT Bombay आकर खेलेगा गेम्स

वीडियो पर एक यूजर का कमेंट खासा चर्चा में है. यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद इस स्टूडेंट ने JEE की तैयारी के दौरान खुद से वादा किया था कि IIT Bombay पहुंचकर वह लेक्चर हॉल में बैठकर गेम खेलेगा.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'बैकबेंचर्स भी टॉपर होते हैं.' वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने स्टूडेंट के गेम खेलने के अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

IIT Bombay का अलग ही क्रेज

IIT Bombay में एडमिशन पाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र JEE परीक्षा की तैयारी करते हैं. कड़ी प्रतियोगिता के बीच यहां पहुंचने वाले छात्रों के लिए यह उपलब्धि खास होती है. ऐसे में क्लास के दौरान गेम खेलते नजर आए स्टूडेंट का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.


वीडियो में एक और चीज ने ध्यान खींचा. एक स्टूडेंट ने गौर किया कि IIT Bombay के लेक्चर क्लास में सभी स्टूडेंट के लिए चार्जिंग प्लग है. इस छोटी सी सुविधा ने स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा.

IIT Bombay के लेक्चर हॉल की सुविधा को नोटिस किया और बताया कि क्लास में छात्रों के लिए चार्जिंग प्लग की व्यवस्था है. इस छोटी सी सुविधा को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिली.

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपने-अपने अंदाज में फीडबैक दी. कुछ यूजर्स ने इसे क्लास में ध्यान न देने से जोड़ा, तो कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया. वहीं, कई लोगों ने इस बात पर भी चर्चा की कि IIT Bombay जैसे संस्थान में पहुंचने के बाद स्टूडेंट्स की जिंदगी किस तरह बदलती है.

हालांकि, सिर्फ इस वीडियो के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि स्टूडेंट रियालिटी में पूरे लेक्चर के दौरान गेम ही खेल रहा था या वीडियो में केवल कुछ पल रिकॉर्ड किए गए हैं. सोशल मीडिया के बारे में एक बात ये भी है कि इसमें जो दिखाया जाता है वो रियालिटी से बिलकुल अलग होता है. ऐसे में सिर्फ एक वीडियो के आधार पर कोई सोच बनना गलत है.


ये भी पढ़ें: मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >