भारत का कौन सा राज्य है सीमेंट प्रोडक्शन में नंबर 1? यहां जानें

Largest Producer of Cement in India: क्या आप जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा सीमेंट प्रोडक्शन किस स्टेट में होता है. यहां कच्चे माल, बेहतर फैसिलिटी और इंडस्ट्री के लिए अच्छा माहौल इसे नंबर 1 बनाते हैं.

Largest Producer of Cement in India: भारत के किसी भी शहर की ऊंची इमारतों, शानदार फ्लाईओवर्स और बिछते हुए नेशनल हाईवे को देखिए, इन सबमें एक चीज कॉमन है सीमेंट. भारत आज दुनिया के सबसे बड़े सीमेंट प्रोड्यूसर में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के विकास में सबसे ज्यादा सीमेंट किस राज्य (Largest Producer of Cement in India) से आता है. आइए जानते हैं. 

Largest Producer of Cement in India: राजस्थान ही क्यों है सीमेंट उत्पादन में नंबर 1?

राजस्थान अपने  जमीन और कुदरती खजाने के लिए जाना जाता है. सीमेंट बनाने के लिए जो सबसे जरूरी कच्चा माल चाहिए होता है, वह है चूना पत्थर (Limestone). राजस्थान भारत में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन का सबसे बड़ा उत्पादक (Producer) है.

साल 2023-24 के आंकड़ों को देखें, तो अकेले राजस्थान में करीब 79,236 हजार टन लाइमस्टोन का उत्पादन हुआ. पूरे देश के कुल चूना पत्थर भंडार का लगभग 26% हिस्सा राजस्थान के पास है. यही वजह है कि देश की बड़ी-बड़ी सीमेंट कंपनियां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए राजस्थान को ही पहली पसंद मानती हैं.

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (IBEF) की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से सीमेंट के कच्चे माल के उत्पादन में टॉप पर बना हुआ है. वहीं, वित्त मंत्रालय केइकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार, भारत की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता का 85% हिस्सा सिर्फ 11 राज्यों में है, और इस पूरी लिस्ट में राजस्थान सबसे ऊपर आता है.

बड़ी कंपनियों का निवेश और रोजगार

राजस्थान (Largest Producer of Cement in India) में अल्ट्राटेक, श्री सीमेंट और अंबुजा जैसे बड़े ग्रुप्स ने वहां हजारों करोड़ रुपये का इंवेस्ट किया है. इन प्लांट्स के होने से न सिर्फ देश को सीमेंट मिलता है, बल्कि राजस्थान के हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है. चूना पत्थर की खदानों से लेकर फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों और ट्रक ड्राइवर्स तक, यह पूरी चेन राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती है.

यह भी पढ़ें: किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >