Current Affairs: देखें आज 24 नवंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 24 नवंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने किस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है?

Ans. इजरायल

2. देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किसने भारत का ‘पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) डेटा बैंक’ लॉन्च किया है?

Ans. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

3. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए ‘सुशासन पुरस्कार योजना 2024’ अधिसूचित की गई है?

Ans. हरियाणा

4. अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) महासभा, 2024 का आयोजन 25 से 30 नवंबर तक कहां किया जाएगा?

Ans. नई दिल्ली

5. प्रवासी पक्षी अमूर फाल्‍कन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किस राज्य में 21 नवंबर को ‘अमूर बाज उत्‍सव’ मनाया गया है?

Ans. मणिपुर

6. हाल ही में कहां देश का पहला संविधान संग्रहालय स्थापित किया गया है?

Ans. सोनीपत

7. हाल ही में किसने दिल्ली में लोगों द्वारा छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए ‘दिल्ली सोलर पोर्टल’ का शुभारंभ किया है?

Ans. मुख्यमंत्री आतिशी

8. हाल ही में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समझौता किया है?

Ans. ऑस्ट्रेलिया

9. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक कहां आयोजित किया जायेगा?

Ans. कुरुक्षेत्र

10. अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिये प्रसिद्ध हवाई द्वीपसमूह किस महासागर में स्थित है?

Ans. प्रशांत महासागर

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >