जून के दूसरे हफ्ते में आ सकता है UPSC Prelims रिजल्ट, देखें पिछले 5 साल के ट्रेंड्स

Published by : Bhumi Sharma Updated At : 09 Jun 2026 11:46 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो ( AI GENERATED)

UPSC Prelims Result 2026: बीते 24 मई को देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित हुई प्रीलिम्स एग्जाम में इस साल करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया है. अब सभी परीक्षार्थियों की नजर रिजल्ट की तारीख पर है. यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर होगी.

विज्ञापन

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2026 खत्म होने के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें इसके नतीजों पर टिकी हैं. बीते 24 मई को देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में इस साल करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई है.

आयोग ने फिलहाल रिजल्ट जारी करने की किसी तय तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन अगर हम UPSC के काम करने के तरीके और पुराने रिकॉर्ड को देखें तो परीक्षा खत्म होने के महज 15 से 19 दिनों के अंदर रिजल्ट बता दिए जाते हैं. इस हिसाब से पूरी उम्मीद है कि इस बार का प्रीलिम्स रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में किसी भी दिन जारी हो सकता है. आपको बता दें कि इस साल यह पूरी परीक्षा देश भर में कुल 933 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. वहीं, 80 पद इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में हैं.

UPSC Prelims Result 2026: क्या कहते हैं पिछले कई सालों के आंकड़े?

यूपीएससी आमतौर पर प्रीलिम्स के नतीजे जारी करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाता. देखें ये पहले के रिजल्ट डेटा:

  • 2025: 25 मई को परीक्षा हुई और 17 दिन बाद यानी 11 जून को रिजल्ट आ गया.
  • 2024: 16 जून को परीक्षा हुई और महज 15 दिन में यानी 1 जुलाई को नतीजे सामने थे.
  • 2023: 28 मई को एग्जाम हुआ और सिर्फ 15 दिनों के भीतर 12 जून को रिजल्ट जारी हुआ.
  • 2022: 5 जून को हुई परीक्षा का रिजल्ट 17 दिन बाद 22 जून को आया.
  • 2021: 10 अक्टूबर को परीक्षा हुई थी और परिणाम आने में 19 दिन (29 अक्टूबर) का समय लगा था.

इस पूरे पैटर्न को समझें तो पिछले लगातार चार सालों से आयोग 15 से 17 दिनों के भीतर रिजल्ट दे रहा है. इसी टाइमलाइन को आधार मानें तो इस साल भी जून के दूसरे सप्ताह में छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है.

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

जैसे ही नतीजे घोषित होंगे आयोग इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर एक पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड करेगा. इस लिस्ट में उन सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे जिन्होंने अपने अंकों के आधार पर मैंस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है.

UPSC Prelims Result 2026: कैसा था इस साल के प्रीलिम्स एग्जाम का पेपर?

इस साल परीक्षा देकर निकले कैंडिडेट्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेपर का लेवल पिछले साल के मुकाबले काफी अलग और थोड़ा टफ था.

GS Paper 1: अभ्यर्थी के अनुसार यह पेपर काफी लंबा था और इसे हल करने में काफी वक्त लगा. अगर सब्जेक्ट के हिसाब से देखें तो इस बार इतिहास, कला और संस्कृति से सबसे ज्यादा 20 सवाल पूछे गए. इसके अलावा इकोनॉमी से 19, साइंस एंड टेक्नोलॉजी से 18, ज्योग्राफी से 13, एनवायरनमेंट से 11, पॉलिटी से 8 और अन्य विषयों से 11 सवाल आए थे.

CSAT Paper 2: सीसैट के पेपर को लेकर जानकारों का कहना है कि पिछले साल ले मुताबिक ये पेपर अलग था लेकिन बहुत टफ था. पेपर में कुछ नए और लीक से हटकर सवाल पूछे गए थे जिसने परीक्षा हॉल में बैठे छात्रों को थोड़ा परेशान जरूर किया. इसके बावजूद जीन उम्मीदवारों की तैयारी अच्छी थी उनके लिए इसे पास करना बहुत मुश्किल नहीं था.

UPSC Prelims Result 2026: नए सेंटर्स से उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत

इस साल UPSC ने परीक्षा को और बेहतर तरीके से कराने के लिए सेंटर को भी बढ़ाया था. देशभर में बढ़ती परीक्षार्थियों की संख्या और पुराने सेंटर्स पर दबाव को कम करने के लिए तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कानपुर, मेरठ और भुवनेश्वर शामिल थे.

इन नए शहरों के जुड़ने से देश भर में कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई. आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल करीब 23,000 अभ्यर्थियों ने इन नए केंद्रों से परीक्षा देने का विकल्प चुना जिससे बाकी बड़े शहरों के सेंटर्स पर भीड़ और दबाव काफी कम रहा.

यह भी पढ़ें : CISF असिस्टेंट कमांडेंट सुयश द्विवेदी ने UPSC में गाड़ा झंडा, मिला AIR 94

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola