SSC JE पेपर 2 के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

SSC JE Paper 2 Answer Key: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.

SSC JE Paper 2 Answer Key: जिन उम्मीदवारों ने 7 अप्रैल 2026 को आयोजित SSC Junior Engineer Paper 2 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने कैंडिडेट्स को अपनी आंसर शीट मिलान करने का मौका दिया है ताकि वे अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकें.

SSC JE Paper 2 Answer Key पर ऐसे करें ऑब्जेक्शन

SSC ने आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है. यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह 16 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये फीस देना होगा.

SSC JE Paper 2 Answer Key: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Answer Key सेक्शन में जाएं.
  • अब SSC Junior Engineer Paper 2 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Registration Number और Password दर्ज करके लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी Response Sheet और Answer Key खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

SSC JE Paper 2 Answer Key 2026 Check Here

SSC JE Answer Key Notice

SSC JE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू हुई थी और 21 जुलाई 2025 तक चली थी. Tier 1 परीक्षा 3 से 6 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि इसका रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी किया गया. Paper 2 परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. अब आंसर की जारी होने के बाद जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जेल वार्डर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास यहां से करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >