CUET UG 2024: आवेदन के लिए अब 3 दिन शेष, ऐसे करें अप्लाई

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल है. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

CUET UG 2024: सीयूईटी 2024 के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब मात्र 3 दिन बाकि है. पहले आवेदन की अंतिम डेट 31 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 5 अप्रैल कर दिया गया. एनटीए द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी की परीक्षा ली जाती है. इस परीक्षा से देश भर के मान्यता प्राप्त विवि में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन मिलता है. इसकी परीक्षा के फाइनल डेट्स रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा. छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या exams.nta.ac.in/CUETUG/ पर अप्लाई कर सकते हैं.

CUET UG 2024: क्यों बढ़ी डेट

एनटीए ने लगातार दूसरी बार आवेदन की डेट बढ़ाई है. सबसे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया. इसके बाद आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 5 अप्रैल कर दिया गया. उम्मीद है कि इसके बाद आवेदन की आखिरी तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा. एनटीए ने यह फैसला छात्रों की रिक्वेस्ट पर किया है. कई छात्रों को अंतिम समय में फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही थी. जिसके बाद एजेंसी ने यह फैसला लिया है.

CUET UG 2024: ऐसे करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं. इसके लिए छात्र दिए गए प्रोसेस से आवेदन कर सकते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाएं.
  • रजिस्टर पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • एड्रेस और मोबाइल नंबर डालें.
  • परमानेंट एड्रेस भरें.
  • यूनिक पासवर्ड सेट करें.
  • पॉसवर्ड से लॉगिन करें.
  • मांगी गई डिटेल्स भरें.
  • आवेदन शुल्क भरें.
  • फॉर्म सबमिट कर लें.
  • फॉर्म की फोटो कॉपी रखें.

CUET UG 2024: चुनने होंगे 6 विषय

एनटीए द्वारा छात्रों को 6 विषय का चुनाव करना होगा. इस परीक्षा में 63 विषयों के ऑप्शन में से 6 विषय चुनने होंगे. अगर कोई छात्र ज्यादा विषय चुनना चाहता है तो उसे एक्सट्रा पेमेंट करना होगा.परीक्षा 3 शिफ्ट में ली जाएगी. इसमें कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा हाइब्रिड मोड में ली जाएगी.

Also Read: JAC Board Result 2024: जानें कब जारी होगा झारखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Also Read: JEE Mains 2024: 4 अप्रैल से परीक्षा, एग्जाम से पहले पढ़े जरूरी गाइडलाइन्स; रखें इन नियमों का ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >