CSIR UGC NET के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

CSIR UGC NET 2026: वैज्ञानिक और रिसर्च फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. NTA ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के जरिए JRF और Assistant Professor के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है.

CSIR UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 19 जून 2026 तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा.

ऐसे करें CSIR UGC NET 2026 के लिए आवेदन

  • आवेदन करने के लए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • अब CSIR UGC NET June 2026 Application लिंक खोलें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

CSIR UGC NET June 2026 Application Form

एप्लीकेशन फीस

CSIR UGC NET 2026 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस तय की गई है. General उम्मीदवारों को 1150 रुपये फीस देनी होगी. वहीं EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये एप्लीकेशन फीस रखा गया है. SC, ST और PH उम्मीदवारों को 325 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी.

कब होगी CSIR UGC NET परीक्षा?

NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CSIR UGC NET परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून 2026 रखी गई है. अगर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती कर देते हैं तो उनके लिए 22 और 23 जून 2026 को करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में M.Sc या Equivalent Degree होनी चाहिए. General और OBC उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PH उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक चाहिए.

इसके अलावा Integrated Course, BE, BTech, BPharma और MBBS वाले उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में Chemical Science, Life Science, Mathematical Science, Physical Science और Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Science जैसे विषय शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >