AIBE 21 Exam 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल AIBE 21 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही खत्म भी होने वाली है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, उन्हें बिना देर किए अप्लाई कर देना चाहिए. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा.
AIBE 21 के लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई 2026 है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 3 मई 2026 तक का समय मिलेगा. एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे.
AIBE 21 Exam 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- वहां AIBE 21 Registration लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.
- अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
- अंत में फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
AIBE 21 Exam Notification Check Here
एग्जाम डेट
AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, उन्हें वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस दिया जाता है.
इस परीक्षा के लिए आवेदन फीस अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है. जनरल और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह फीस 2500 रुपये है. फीस का भुगतान ऑनलाइन या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: IIT गुवाहाटी में नौकरियों की बौछार, जानें क्या है कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस
