BTech CS से हटकर उभर रही है ये इंजीनियरिंग ब्रांच, प्लेसमेंट पैकेज लाखों में

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग की बात आते ही ज्यादातर छात्र सबसे पहले BTech Computer Science यानी CSE को चुनते हैं. लंबे समय से यह ब्रांच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही है. लेकिन अब धीरे-धीरे BTech Information Technology (IT) भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है.

Best BTech Branch: कई कॉलेजों में IT ब्रांच के छात्रों को भी शानदार प्लेसमेंट मिल रहे हैं और कई बार पैकेज CSE के बराबर या उससे ज्यादा भी देखने को मिल रहा है. इंडस्ट्री में डेटा, सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग से जुड़े काम बढ़ने के कारण IT इंजीनियरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है.

आजकल कंपनियां सिर्फ कोडिंग ही नहीं बल्कि डेटा मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्क सिस्टम पर भी ज्यादा काम कर रही हैं. यही वजह है कि IT ब्रांच के छात्रों को भी खूब मौके मिल रहे हैं.

Best BTech Branch: कई कॉलेजों में IT का पैकेज तगड़ा

कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में IT ब्रांच के छात्रों को भी शानदार पैकेज मिल रहे हैं. उदाहरण के तौर पर Delhi Technological University के प्लेसमेंट आंकड़ों में देखा गया है कि IT ब्रांच के कई छात्रों को लाखों रुपये के पैकेज मिले हैं.

Delhi Technological University Placement Check Here

BTech IT में पढ़ाई का फोकस मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर, डेटा और नेटवर्क से जुड़े सिस्टम पर होता है. इसमें प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी और वेब टेक्नोलॉजी जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

IT करने के बाद कहां मिलती है नौकरी

BTech IT करने के बाद छात्रों के लिए नौकरी के कई विकल्प खुल जाते हैं. वे सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और सिस्टम इंजीनियर जैसी नौकरियां कर सकते हैं.

आज के समय में लगभग हर बड़ी टेक कंपनी IT से जुड़े प्रोफेशनल्स की तलाश करती है. इसलिए इस ब्रांच में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी अच्छा करियर बनाने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: CS नहीं, 2026 में ये BTech ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >