Weekly Current Affairs: UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे या राज्य स्तरीय हर बड़ी परीक्षा में जनरल अवेयरनेस सेक्शन का बड़ा हिस्सा करेंट अफेयर्स से ही आता है. यह सिर्फ मार्क्स दिलाने वाला विषय नहीं, बल्कि यह बताता है कि देश-दुनिया में क्या बदल रहा है. साथ ही इंटरव्यू और मेंस जैसे स्टेज में भी अपडेटेड नॉलेज आपको बाकी उम्मीदवारों से अलग बनाती है.
Weekly Current Affairs: टॉप 20 सवाल-जवाब
सवाल: केंद्रीय कैबिनेट सचिव कौन हैं, जिन्हें एक साल का विस्तार मिला है?
जवाब: डॉ टीवी सोमनाथन.
सवाल: केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर किसे एक्सटेंशन मिला?
जवाब: गोविंद मोहन.
सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने वेटलैंड्स के आसपास कितने किलोमीटर का माइनिंग बफर जोन बढ़ाया?
जवाब: 10 किलोमीटर.
सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने किस बीमा अवधि को बढ़ाने का आदेश दिया?
जवाब: नई प्राइवेट कार और टू-व्हीलर की थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अवधि.
सवाल: ऑपरेशन त्रिशूल किससे जुड़ा है?
जवाब: 2019 से अब तक 36 देशों से 274 फरार अपराधियों को वापस लाने से.
सवाल: कोयला मंत्रालय ने किस राउंड में छह कोल ब्लॉक की नीलामी की?
जवाब: 15वें राउंड में.
सवाल: अमेरिका ने किन कंपनियों के साथ पैट्रियट और थाड मिसाइल उत्पादन बढ़ाने का समझौता किया?
जवाब: नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन और लॉकहीड मार्टिन.
सवाल: चीन ने वुहान में कौन-सी टनल बोरिंग मशीन लॉन्च की?
जवाब: शियांगलोंग.
सवाल: हिमालयन सेरो किस राज्य में दो दशक बाद देखा गया?
जवाब: हिमाचल प्रदेश.
सवाल: तेलंगाना के सीएम ने किस बैराज को लेकर केंद्र से हस्तक्षेप मांगा?
जवाब: तुम्मिडिहट्टी बैराज.
सवाल: L&T को ADNOC से कितने करोड़ का प्रोजेक्ट मिला?
जवाब: करीब 15,000 करोड़ रुपये.
सवाल: नाउरू ने कौन-सी नई सिटीजनशिप स्कीम शुरू की?
जवाब: नाउरू इकोनॉमिक एंड क्लाइमेट रेजिलियंस सिटीजनशिप प्रोग्राम.
सवाल: RRB Group D परीक्षा 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
जवाब: 22,195 पद.
सवाल: देश के नए शिक्षा मंत्री का नाम क्या है?
जवाब: प्रह्लाद जोशी.
ये भी पढ़ें: कितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्री
सवाल: सुप्रीम कोर्ट का मिनिंग बफर जोन आदेश कब आया?
जवाब: 4 अगस्त 2026 को.
सवाल: थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वाला आदेश किस दिन पारित हुआ?
जवाब: 4 अगस्त 2026 को.
सवाल: शियांगलोंग मशीन का व्यास कितना है?
जवाब: करीब 4.5 मीटर.
सवाल: ऑपरेशन त्रिशूल किस मंत्रालय से जुड़ा फ्रेमवर्क है?
जवाब: भगोड़ों की वापसी और प्रत्यर्पण से जुड़ी पहल है.
सवाल: कैबिनेट सचिव और गृह सचिव को विस्तार किसने मंजूर किया?
जवाब: अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट ने.
सवाल: L&T का ADNOC प्रोजेक्ट किस सुविधा से जुड़ा है?
जवाब: उम्म शेफ गैस कैप ऑफशोर फैसिलिटी, यूएई.
ये भी पढ़ें: NCERT Based GK Questions: इतिहास से जुड़े GK के 20+ सवाल-जवाब, UPSC तैयारी के लिए पूरा गाइड
