Weekly Current Affairs: BRICS से लेकर जजों की नियुक्ती तक, देखें इस हफ्टे का ट्रेंडिंग करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affairs: देश और दुनिया में इस हफ्ते कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, जो एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए जानना जरूरी है. विदेश मुद्रा भंडार के नए रिकॉर्ड से लेकर BRICS समिट की तैयारियों तक, हाईकोर्ट में बड़ी नियुक्तियों से लेकर भारत की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड तक, इस हफ्ते खबरों की भरमार रही.

Weekly Current Affairs: प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स सेक्शन में अर्थव्यवस्था, कूटनीति, रक्षा, खेल और शिक्षा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. आइए Weekly Current Affairs की इस सीरीज में एक-एक कर जानते हैं इस हफ्ते की सबसे अहम 10 खबरें, जो आपकी तैयारी को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होंगी.

विदेश मुद्रा भंडार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेश मुद्रा भंडार 11.475 अरब डॉलर बढ़कर 740.803 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में मजबूती, सोने के भंडार में इजाफे और मजबूत विदेशी निवेश की वजह से हुई है.

दिल्ली में होगा 18वां BRICS समिट 2026

18वां BRICS समिट 12 से 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है. यह समिट भारत की वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. समिट में सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, सुधार और वैश्विक शासन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

आठ हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस

केंद्र सरकार ने देश के आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के कुछ ही दिन बाद लिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी. इसी क्रम में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का 44वां नियमित चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया, जो पहले जज के तौर पर कार्यरत थे.

जापान की JCR ने 35 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ाई

जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी JCR ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को 35 साल बाद अपग्रेड करते हुए BBB+ से A- कर दिया है. एजेंसी ने इसके पीछे भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, प्रभावी नीतियों और बेहतर होते बैंकिंग सेक्टर को वजह बताया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ 6% से ज्यादा रहने का अनुमान है, वहीं राजकोषीय घाटा भी घटकर 4.4% पर आ गया है.

PM मोदी की किर्गिस्तान यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की यात्रा की, जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के 26वें शासनाध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने रूस और ईरान के राष्ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. पीएम मोदी ने बिश्केक में आयोजित छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत की और सांस्कृतिक उपहारों का आदान-प्रदान किया.

UNGA में 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 164 वोटों के साथ 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पारित किया है, जिसका मकसद पुराने मर्केटर मानचित्र की जगह इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन को बढ़ावा देना है. इस प्रस्ताव के तहत अफ्रीका महाद्वीप के असली आकार को सही तरीके से दिखाने की बात कही गई है, जो ग्रीनलैंड से करीब 14 गुना बड़ा है. टोगो और अफ्रीकी संघ के देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

ये भी पढ़ें: बिना कोचिंग के UPSC की तैयारी करनी है? ये रही सेल्फ-स्टडी के लिए हमारी Booklist

DRDO और हैदराबाद यूनिवर्सिटी को मिला रॉकेट पेटेंट

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने मिलकर अगली पीढ़ी के सॉलिड रॉकेट प्रोपेलेंट फ्यूल BAM-H24 के लिए भारतीय पेटेंट हासिल किया है. यह कंपाउंड बोरॉन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से भरपूर है और मिसाइल सिस्टम व स्पेस लॉन्च व्हीकल में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है.

चेन्नई में बनेगी तमिलनाडु ओलंपिक सिटी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में वर्ल्ड क्लास 'टीएन ओलंपिक सिटी' बनाने का ऐलान किया है. यह प्रोजेक्ट सेम्मनचेरी इलाके में बनेगा और इसमें हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और खिलाड़ियों के रहने की सुविधाएं शामिल होंगी. राज्य सरकार 10 जगहों पर ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित करेगी, ताकि भारत की मेडल तालिका में बढ़ोतरी हो सके.

ये भी पढ़ें: Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express

छत्तीसगढ़ को जल संचय अभियान में मिला पहला स्थान

जल शक्ति मंत्रालय की जल संचय जन भागीदारी यानी JSJB 3.0 पहल में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. राज्य ने 79,775 में से 77,719 जल संरक्षण संरचनाएं पूरी कीं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह मॉडल प्रस्तुत किया. सूरजपुर और महासमुंद समेत पांच जिले देश के टॉप 10 जिलों में शामिल हुए.

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर 48 शिक्षकों को मिला सम्मान

5 सितंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया, जो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आधारित है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 48 स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और उच्च शिक्षा संस्थानों के 21 शिक्षकों को नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स से सम्मानित किया. यह दिन शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस से जुड़े इस महान दार्शनिक के बारे में जानें 10 अनसुनी बातें, हर छात्र को लेनी चाहिए प्रेरणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >