Diploma Engineering: अगर आप 10वीं या 12वीं के बाद जल्दी टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह कोर्स छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और स्किल्स सिखाता है, जिससे वे जल्दी जॉब के लिए तैयार हो सकें. आइए जानते हैं कि Diploma Engineering कोर्स क्या है.
डिप्लोमा इंजीनियरिंग क्या है?
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एक प्रोफेशनल कोर्स है, जो छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और टेक्निकल स्किल सिखाने पर फोकस्ड होता है. जहां बीटेक में थ्योरी पर ज्यादा जोर दिया जाता है, वहीं डिप्लोमा में आपको किसी खास मशीनों और टूल्स पर काम करने का मौका मिलता है. यह कोर्स आमतौर पर 3 साल का होता है.
पॉपुलर डिप्लोमा इंजीनियरिंग ब्रांच
Diploma Engineering की कई ब्रांच हैं, जैसे-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: मशीनों और इंजन की डिजाइनिंग और मेंटेनेंस के लिए.
सिविल इंजीनियरिंग: पुल, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर के कंस्ट्रक्शन से जुड़ा फील्ड.
कंप्यूटर साइंस: कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी सेक्टर के लिए.
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: इलेक्ट्रिकल डिवाइज और पावर सप्लाई से जुड़ी पढ़ाई.
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन: मोबाइल, गैजेट्स और नेटवर्किंग का सेक्टर.
Diploma Engineering करने के बड़े फायदे
- 10वीं के बाद 3 साल का कोर्स करके आप 18-19 साल की उम्र में जूनियर इंजीनियर (JE) बन सकते हैं.
- बीटेक के मुकाबले डिप्लोमा की फीस काफी कम होती है, खासकर सरकारी कॉलेजों में.
- डिप्लोमा के बाद अगर आप BTech करना चाहते हैं, तो आपको सीधे डिप्लोमा के दूसरे साल में एडमिशन मिल जाता है.
करियर और सैलरी
डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद आप प्राइवेट सेक्टर में जा सकते हैं. टाटा मोटर्स, रिलायंस और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां डिप्लोमा होल्डर्स को डिप्लोमा ट्रेनी के तौर पर हायर करती हैं. शुरुआती सैलरी 15,000 से 25,000 प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा रेलवे (RRB JE), एसएससी (SSC JE), बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी (PWD) में जूनियर इंजीनियर के पोस्ट अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन के दौर में ये है सबसे डिमांडिंग करियर, जानें कोर्स और सैलरी डिटेल
