Business Development Manager: आज के समय में कंपनियां केवल प्रोडक्ट बेचने पर फोकस नहीं कर रहीं, बल्कि नए क्लाइंट्स, बिजनेस ग्रोथ और मार्केट एक्सपेंशन पर भी तेजी से काम कर रही हैं. यही वजह है कि बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर यानी BDM की डिमांड लगातार बढ़ रही है. यह प्रोफेशन उन युवाओं के लिए शानदार ऑप्शन माना जाता है जिनकी Communication Skills अच्छी हो, लोगों से नेटवर्किंग करना पसंद हो और जिन्हें बिजनेस स्ट्रेटजी में इंटरेस्ट हो.
IT, EdTech, Banking, Real Estate, Healthcare, Marketing और Startup सेक्टर में BDM की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है. कई कंपनियां फ्रेशर्स को भी Business Development Executive के तौर पर मौका देती हैं, जहां से आगे चलकर Team Lead, Business Development Manager और Senior Manager जैसे पदों तक पहुंचा जा सकता है.
क्या होता है Business Development Manager का काम?
बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर का मुख्य काम कंपनी के बिजनेस को बढ़ाना होता है. इसमें नए क्लाइंट्स खोजना, कंपनी की सर्विस या प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाना, मार्केट रिसर्च करना और क्लाइंट रिलेशन मजबूत करना शामिल होता है.
मुख्य जिम्मेदारियां
- नए क्लाइंट्स और बिजनेस अवसर तलाशना
- कंपनी की सेल्स बढ़ाने की रणनीति बनाना
- क्लाइंट्स के साथ मीटिंग और प्रेजेंटेशन करना
- मार्केट ट्रेंड और प्रतियोगियों का विश्लेषण करना
- Revenue Growth पर काम करना
- टीम के साथ मिलकर बिजनेस टारगेट पूरा करना
- पुराने क्लाइंट्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना
- Deals और Partnerships फाइनल करना
कैसे बनें Business Development Manager?
- 12वीं के बाद सही कोर्स चुनें
इस फील्ड में आने के लिए BBA, BCom, MBA, Marketing या Management से जुड़े कोर्स फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि कई कंपनियां स्किल्स के आधार पर भी भर्ती करती हैं.
- Communication Skills मजबूत करें
इस जॉब में बातचीत और प्रेजेंटेशन स्किल सबसे महत्वपूर्ण होती है. क्लाइंट को प्रभावित करने की क्षमता होनी चाहिए.
- Sales और Marketing का अनुभव लें
कई युवा Business Development Executive या Sales Executive के रूप में शुरुआत करते हैं. यही अनुभव आगे प्रमोशन में मदद करता है.
- Networking Skills विकसित करें
नए लोगों से जुड़ना और प्रोफेशनल नेटवर्क बनाना इस फील्ड में बेहद जरूरी माना जाता है.
- Data और Market Analysis सीखें
मार्केट ट्रेंड समझना और बिजनेस रिपोर्ट पढ़ना भी जरूरी स्किल्स में शामिल है.
कौन-सी स्किल्स जरूरी हैं?
- Communication Skills
- Negotiation Skills
- Leadership Quality
- Presentation Skills
- Sales Knowledge
- Client Handling
- Problem Solving
- Time Management
- Market Research Skills
कहां मिलती है नौकरी?
Business Development Manager की डिमांड लगभग हर सेक्टर में रहती है.
- प्रमुख सेक्टर
- IT Companies
- EdTech Industry
- Banking Sector
- Insurance Companies
- Digital Marketing Agencies
- Healthcare Industry
- Real Estate Companies
- Startups
- E-commerce Companies
करियर ग्रोथ कैसी होती है?
- Business Development Executive
- Senior Executive
- Team Lead
- Business Development Manager
- Regional Manager
- Sales Head
- Business Head
कितनी मिलती है सैलरी?
इस फील्ड में फ्रेशर की शुरुआती सैलरी करीब 3 लाख से 5 लाख सालाना हो सकती है. वहीं अनुभव के बाद सैलरी बढ़ सकती है. 3-5 साल अनुभव के बाद 6 लाख से 12 लाख सालाना की सैलरी हो सकती है. वहीं सीनियर लेवल पर सैलरी 12-15 लाख या उससे अधिक भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- Telecaller से Team Lead तक, कम्युनिकेशन स्किल्स वाले युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन
