Best College Admission Episode 15: आज के समय में अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करना हर स्टूडेंट का सपना होता है. महाराष्ट्र का पुणे शहर एजुकेशन हब माना जाता है और यहां की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस यूनिवर्सिटी को स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में 11वां रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 15 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के बारे में जानेंगे.
Best College Admission: पुणे यूनिवर्सिटी कोर्स डिटेल्स
पुणे यूनिवर्सिटी साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग जैसे कई कोर्स ऑफर करती है. कोर्स को मुख्य रूप से तीन कैटेगरी में रखा जाता है:
- ग्रेजुएशन (UG): BA, BSc, BCom
- पोस्टग्रेजुएशन (PG): MA, MSc, MCom, MBA
- डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट कोर्स
Pune University Course Details Check Here
पुणे यूनिवर्सिटी अनुमानित कटऑफ
| कोर्स का नाम | कटऑफ (प्रतिशत/स्कोर) |
| BCom | 90% – 95% |
| BSc (Computer Science) | 88% – 94% |
| BA (Economics) | 85% – 92% |
| BBA/BCA | 82% – 90% |
| BA (English/Psychology) | 80% – 88% |
| MSc (Computer Science) | 75 – 85 मार्क्स |
| MSc (Physics/Chemistry) | 70 – 80 मार्क्स |
| MA (English/History) | 60 – 70 मार्क्स |
| MBA (PUMBA) | 98 – 99.5 परसेंटाइल |
| MCA | 96 – 98.5 परसेंटाइल |
जरूरी योग्यता
- UG कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.
- PG कोर्स के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.
- कुछ प्रोफेशनल कोर्स जैसे MBA और MCA के लिए एंट्रेस एग्जाम देना पड़ता है.
Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में एडमिशन दो तरीकों से होता है:
- मेरिट बेस्ड एडमिशन: कुछ कोर्स में 12वीं या ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है. अच्छे मार्क्स होने पर डायरेक्ट एडमिशन मिल सकता है.
- एंट्रेंस एग्जाम बेस्ड एडमिशन: कुछ कोर्स के लिए एंट्रेस एग्जाम पास करना पड़ता है, जैसे MBA के लिए MAH-CET और MCA के लिए भी अन्य एंट्रेंस टेस्ट देना होता है. परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर ही सीट मिलती है.
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in पर जाएं.
- Admission सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर फॉर्म भरें.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब ऑनलाइन फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: जामिया में चाहिए एंट्री? जानें एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
