Durga Saptashati: सनातन परंपरा में दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) के मंत्रों को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. विशेष रूप से नवरात्रि (Navratri) के दौरान इन मंत्रों का जप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक मंत्रों का स्मरण करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
नवरात्रि में सुबह और शाम स्नान के बाद देवी दुर्गा या देवी लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने पूजा करना शुभ माना जाता है. पूजा के समय लाल वस्त्र बिछाकर देवी को कुमकुम, अक्षत और लाल फूल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही गाय के घी से बने पकवानों का भोग लगाकर दीप और धूप जलाना चाहिए. मंत्र जप के दौरान हाथ में लाल फूल और अक्षत लेकर कम से कम 108 बार मंत्र का जप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
भाग्य और सौभाग्य के लिए शक्तिशाली मंत्र
यदि जीवन में भाग्य का साथ नहीं मिल रहा हो या बार-बार बाधाएं आ रही हों, तो इस मंत्र का जप शुभ माना जाता है.
देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि में परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।
यह मंत्र सौभाग्य, स्वास्थ्य और सफलता की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.
दरिद्रता और दुख दूर करने का मंत्र
यदि व्यक्ति आर्थिक अभाव, चिंता या दुख से घिरा हुआ हो तो नवरात्रि में इस देवी मंत्र का स्मरण करना शुभ माना जाता है.
ॐ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिशेषजन्तोः
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदुःखभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदार्दचित्ता।।
यह मंत्र भय, दरिद्रता और कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है.
घर-परिवार की खुशहाली के लिए मंत्र
घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए यह मंत्र अत्यंत प्रसिद्ध है.
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
इस मंत्र का जप देवी की कृपा प्राप्त करने और परिवार में मंगल वातावरण बनाए रखने के लिए किया जाता है.
शक्ति और समृद्धि के लिए देवी मंत्र
यदि व्यक्ति जीवन में मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है तो इस मंत्र का ध्यान शुभ माना जाता है.
ॐ सृष्टिस्थितिविनाशानं शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।।
यह मंत्र देवी की दिव्य शक्ति को जागृत करने वाला माना जाता है.
बाधाओं और संकट से मुक्ति का मंत्र
धन, संतान या पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति के लिए यह मंत्र विशेष रूप से प्रभावी माना गया है.
सर्व बाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥
श्रद्धा से इस मंत्र का जप करने से जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है.
स्कंदमाता की विशेष उपासना
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। यह भगवान कार्तिकेय की माता हैं.
ये भी पढ़ें: दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का रहस्य: हर अध्याय किस समस्या का समाधान करता है
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।
इनकी उपासना से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति, तेज और मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है.
