दो लाख नकद व ढाई लाख रुपये के जेवरात की चोरी

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड स्थित वार्ड नंबर 17 के पटेल नगर मुहल्ले में चोरों ने एक सुनसान घर में घुसकर चोरी की घटना का अंजाम

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड स्थित वार्ड नंबर 17 के पटेल नगर मुहल्ले में चोरों ने एक सुनसान घर में घुसकर चोरी की घटना का अंजाम दिया. गृहस्वामी शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित हनुमान नगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये हुए थे. वहीं पीछे सुनसान घर देखकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को वार्ड नंबर 17 स्थित पटेल नगर निवासी भाषो मंडल के पुत्र स्व इंद्रदेव मंडल की पत्नी उमा देवी हनुमान नगर मुहल्ले स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गयी हुई थी. सुबह जब लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. घर का सामान बिखरा पड़ा था. उमा देवी ने बताया कि चोर ने रात में ताला तोड़कर उनके घर से दो लाख नकद, कान की बाली, सोने का चेन, कंगन आदि जेवरात जिसका मूल्य लगभग ढाई लाख है. उसकी चोरी कर ली. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी का फुटेज आदि खंगाला जा रहा है. चोरी की घटना का अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.