आने वाला है ICSE और ISC रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

CISCE ICSE Board Result 2026: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (CISCE) की तरफ से ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है.

CISCE ICSE Board Result 2026: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना UID और Index Number तैयार रखना होगा. ICSE बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

CISCE ICSE Board Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • होमपेज पर ICSE (Class 10) या ISC (Class 12) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना UID और Index Number दर्ज करें.
  • इसके बाद “Show Result” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें.

एग्जाम कब हुए थे?

इस साल Council for the Indian School Certificate Examinations ने बोर्ड परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक करवाई थीं.

  • ICSE (क्लास 10) एग्जाम: 17 फरवरी से 30 मार्च 2026
  • ISC (क्लास 12) एग्जाम: 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026

बोर्ड रिजल्ट हर स्टूडेंट के लिए बहुत अहम होता है. क्लास 10 के बाद स्ट्रीम चुनने में और क्लास 12 के बाद कॉलेज व कोर्स में एडमिशन के लिए यही मार्क्स काम आते हैं. इसलिए रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स और पैरेंट्स दोनों की नजर इस पर रहती है.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें, तो Council for the Indian School Certificate Examinations ने 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था. उस साल कुल 99,551 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, जिसमें से 98,578 पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% था. लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% था.

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >