Sarkari Naukri 2020 Updates: रेलवे में 4499 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, चयन बिना किसी परीक्षा के, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Job 2020, Sarkari Result 2020, SarkariResults.com Live: देश भर अनलॉक 3 शुरू हो चुका है. लॉकडाउन के दौरान छात्रों के मन में रोजगार के अवसर को लेकर संशय बना हुआ था, पर अब कई सरकारी विभागों ने नियुक्तियां निकालनी शुरू कर दी है. बैंकॉ, रेलवे, एसएससी के अलावा कई राज्य सरकार ने भी नौकरी निकाली हैं. आईबीपीएस आरआरबी, आईबीपीएस पीओ के अलावा रेलवे ने भी नियुक्ति निकाली है. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर के लिए हमसे जुड़े रहें, यहां देखें जॉब अपडेट

Live Updates
7:25 PM. 18 Aug 20 7:25 PM. 18 Aug

राजस्थान के बिजली विभाग जारी करने वाली है 9000 पदों के लिए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान विद्युत विभाग प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों (RVUNL, RVPN, JVVNL, AVVNL & JDVVNL) में करीब 9000 पदों पर बम्पर भर्ती करने जा रहा है. विभाग जल्द ही राजस्थान बिजली विभाग भर्ती 2020 हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा. राजस्थान विद्युत विभाग भर्ती 2020 के तहत कुल मिलाकर लगभग नौ हजार पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें दो हजार पद जेईएन व एईएन के लिए, करीब एक हजार पद लेखाकार एवं लेखाधिकारी के लिए तथा छह हजार पद तकनीकी एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के होंगे.

7:25 PM. 18 Aug 20 7:25 PM. 18 Aug

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में व्याख्याता की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त, 2020 से शुरू हुई. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 सितंबर, 2020 तक या उससे पहले bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2020 है.

6:30 PM. 18 Aug 20 6:30 PM. 18 Aug

सशस्त्र सीमा बल ने निकाली 1541 कॉन्सटेबल पदों के लिए नियुक्ति

कोरोनावायरस के कारण हुई लॉकडाउन की प्रक्रिया के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया बढ़ती जा रही है, कई सारे सरकारी संगठन ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ने पे-मैट्रिक्स लेवल-2 में कॉन्सटेबल रैंक पर विभिन्न ट्रेड्स की रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है.

6:22 PM. 18 Aug 20 6:22 PM. 18 Aug

रेलवे में 4499 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, चयन बिना किसी परीक्षा के

इंडियन रेलवे के पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने अप्रेंटिस के लिए 4499 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है. इन रिक्तियों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2020 तक सबमिट कर दें.

6:21 PM. 18 Aug 20 6:21 PM. 18 Aug

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल्स

यूपीपीबीपीबी यानी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर या इसके समकक्ष पदों पर रिक्तियों को बढ़ाने से सम्बंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 6130 पदों की जगह अब यूपीपीबीपीबी 9534 पदों पर सब इंस्पेक्टर या समकक्ष की भर्ती करेगा.

6:21 PM. 18 Aug 20 6:21 PM. 18 Aug

CGPSC ने State Service Mains एग्जाम 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. नये शेड्यूल के अनुसार अब इस परीक्षा के सिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2020 के मध्य अप्लाई किया जा सकता है. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है.

मुख्य बातें

Sarkari Naukri Job 2020, Sarkari Result 2020, SarkariResults.com Live: देश भर अनलॉक 3 शुरू हो चुका है. लॉकडाउन के दौरान छात्रों के मन में रोजगार के अवसर को लेकर संशय बना हुआ था, पर अब कई सरकारी विभागों ने नियुक्तियां निकालनी शुरू कर दी है. बैंकॉ, रेलवे, एसएससी के अलावा कई राज्य सरकार ने भी नौकरी निकाली हैं. आईबीपीएस आरआरबी, आईबीपीएस पीओ के अलावा रेलवे ने भी नियुक्ति निकाली है. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर के लिए हमसे जुड़े रहें, यहां देखें जॉब अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >