Samarpandeep B.ed College में NSS का सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ, कराई जा रही है कई प्रतियोगिताएं

NSS Camp in Samarpandeep B.ed College: रांची स्थित समपर्णदीप बी एड कॉलेज में सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया गया है. इन सात दिनों में स्वच्छता जागरुकता अभियान, सरसता अभियान, मतदाता जागरुकता अभियान जैसे कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा.

17 जनवरी को समपर्णदीप बी एड कॉलेज रांची (Samarpandeep B.ed College) में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ किया गया है. इस अवसर पर एनएसएस कॉ ऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार, कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक सिंह, प्राचार्य रजनीश पांडे ने सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इन सात दिनों में स्वच्छता जागरुकता अभियान, सरसता अभियान, मतदाता जागरुकता अभियान जैसे कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा.

इनका मिला मार्गदर्शन

अतिथि एनएसएस कार्यकर्ता के रूप में दिवाकर आनंद, आस्था कुमारी, सौरभ सोनी, काजल कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष दशरथ महतो, व्याख्याता आनंद भगत, लीना सिंह, सजित महतो, चंदन कुमार मिश्रा, वासिफ शाह, कन्हैया केसरी, शशि तिर्की आदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जानें समर्पण दीप बी एड कॉलेज के बारे में

समर्पण दीप बी एड कॉलेज झारखंड राज्य में रांची में एक निजी गैर-सहायता प्राप्त संबद्ध कॉलेज है. समर्पण दीप बेड कॉलेज वर्ष 2012 में स्थापित किया गया था और वर्ष 2012 में रांची विश्वविद्यालय, रांची से संबद्ध हो गया था. ये एक को-एड कॉलेज है. कॉलेज के पास कुल 0.77 एकड़ जमीन में फैला है और कॉलेज परिसर 2050.1 वर्ग मीटर में बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >