Coronavirus Impact: कोविड-19 के कारण CTET की परीक्षा हुई स्थगित

CTET July 2020 exam postponed: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री रमंश चंद्र पोखरियाल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र CBSE द्वारा 5 जुलाई को आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

CTET July 2020 exam postponed: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री रमंश चंद्र पोखरियाल ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र CBSE द्वारा 5 जुलाई को आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

इससे पहले गुरुवार को, सीबीएसई ने भी सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि वह कक्षा 10 वीं की परीक्षा आयोजित नहीं करेगा, जबकि 12 वीं कक्षा के छात्रों को परिस्थितियों के अनुकूल होने के बाद परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा. इसके बाद, आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board Exams) ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की भी घोषणा की.

सीबीएसई बोर्ड (Cbse Board Exams) के 12वीं कक्षा के छात्रों के पास बाद में परीक्षा देने या फिर पिछली तीन आंतरिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन का रास्ता चुनने का विकल्प उपलब्ध रहेगा. परंतु 10वीं कक्षा के छात्रों के लिये पुन:परीक्षा का विकल्प नहीं होगा. आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के पास दुबारा परीक्षा का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा.

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान केन्द्र और सीबीएसई बोर्ड की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता के इस कथन का संज्ञान लिया कि 1 से 15 जुलाई के दौरान होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षायें रद्द कर दी गयी हैं। मेहता ने पीठ को सूचित किया कि 12वीं कक्षा के छात्रों के पिछली परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर उनका आकलन करने की एक योजना तैयार की गयी है.

अगस्त के मध्य रिजल्ट जारी किया जाएगा. सीबीएसई की ओर से दलील रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में असमर्थता जताई है.

बोर्ड परीक्षार्थियों के माता-पिता द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में एग्जाम लेना सुरक्षित नहीं है. हालांकि सीएबीएसई ने पिछले दिनों अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि बोर्ड एग्जाम को रद्द नहीं किया जा सकता है. सीबीएसई इसके डेट बढ़ाने पर विचार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >