झारखंड में आज जारी होगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट, देखने के लिए क्लिक करें

रांची : झारखंड में कल लाखों मैट्रिक एवं इंटर परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. कल 30 मई को दोपहर दो बजे मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी किया जायेगा. पहले रिजल्ट 3.30 बजे घोषित किया जाना था , लेकिन अपरिहार्य कारणों से रिजल्ट प्रकाशित होने के समय में परिवर्तन किया गया है. कल […]

रांची : झारखंड में कल लाखों मैट्रिक एवं इंटर परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. कल 30 मई को दोपहर दो बजे मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी किया जायेगा. पहले रिजल्ट 3.30 बजे घोषित किया जाना था , लेकिन अपरिहार्य कारणों से रिजल्ट प्रकाशित होने के समय में परिवर्तन किया गया है. कल वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट ( विज्ञान व कामर्स ) का रिजल्ट जारी किया जायेगा. फरवरी में हुई मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में छह लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

पिछले साल 20 मई को रिजल्ट जारी हुआ था. दसवीं की परीक्षा में 70.03 प्रतिशत लड़के पास हुए थे. वहीं 65.03 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं. उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 67.54 प्रतिशत था.
कैसे देखें रिजल्ट
परीक्षा परिणाम देखने के लिए जैक की अधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर सकते हैं. इसके अलावा आप प्रभात खबर कॉम पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड परीक्षा के परिणाम जानने के लिए आपके पास अपना क्रमांक संख्या व जन्मतिथि रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >