रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Vijaypat Singhania का निधन, 87 साल में ली अंतिम सांस

Vijaypat Singhania: दिग्गज बिजनेसमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ विमानन क्षेत्र में भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे.

Vijaypat Singhania: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. विजयपत सिंघानिया का शनिवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा प्रमुख, गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी. उन्होंने अपने पिता को एक दूरदर्शी नेता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया.

कौन थे विजयपत सिंघानिया?

NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर 1938 को जन्मे विजयपत सिंघानिया भारतीय उद्योग जगत का एक बड़ा नाम थे. उन्होंने 1980 से 2000 तक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन के रूप में नेतृत्व किया. उनके नेतृत्व में ही रेमंड सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टील, सीमेंट और डेनिम जैसे कई क्षेत्रों में फैला. उन्हें न केवल एक बिजनेस टायकून, बल्कि एक साहसी विमान चालक (Aviator) के रूप में भी जाना जाता था. 

यहां देखें उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा प्रमुख, गौतम सिंघानिया की ऑफिसियल एक्स पोस्ट:

आसमान में क्या रिकॉर्ड बनाए?

सिंघानिया को रोमांच का बहुत शौक था. 2005 में, 67 वर्ष की आयु में उन्होंने हॉट एयर बलून में 69,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. उनकी इन्हीं उपलब्धियों के लिए भारतीय वायु सेना ने उन्हें ‘मानद एयर कोमोडोर’ की उपाधि दी थी. उन्हें 2006 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

अंतिम विदाई कब और कहां?

विजयपत सिंघानिया अपने पीछे पत्नी आशादेवी सिंघानिया और तीन बच्चों—मधुपति, शेफाली और गौतम को छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3:00 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा.  उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘बॉसमैन’ और ‘ट्रेंडसेटर’ कहकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अगले 8 दिनों में 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >